Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिकार की तलाश में घर में घुसा सांप, पहले बिल्ली के बच्चों को जिंदा निगला, फिर उगला

बाड़मेर : बाड़मेर जिले के में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सांप ने दो बिल्ली के बच्चों को जिंदा निगल लिया. सूचना मिलने पर सांपों का रेस्क्यू करने वाले कोबरामैन मुकेश माली मौके पर पहुंचे. उन्होंने सांप को पकड़ने के लिए जब रेस्क्यू शुरू किया तो सांप ने एक के बाद एक दोनों बिल्ली के बच्चों को वापस उगल दिया. हालांकि, तब तक दोनों बिल्ली के बच्चों की मौत हो चुकी थी.

जिले के मूढो की ढाणी गांव में स्थित एक घर में सांप देखे जाने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोगों ने इसकी सूचना सांपों के रेस्क्यू करने वाले कोबरामैन मुकेश माली को दी. सूचना मिलने पर मुकेश माली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान जैसे ही सांप को पकड़ा उसने धीरे-धीरे करके एक के बाद एक दो बिल्ली की बच्चों को अपने मुंह से बाहर उगल दिया. इस घटना को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए.

Advertisement Box

मुकेश माली ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि मूढो की ढाणी में एक रहवासी घर में सांप घुस गया है. वहां जाकर पता चला कि इस घर में एक बिल्ली ने कुछ दिन पहले तीन बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन सांप ने बिल्ली के दो छोटे छोटे बच्चों को जिंदा निगल लिया है. जब रेस्क्यू करके सांप को पकड़ा तो उसने दोनों बिल्ली के बच्चों को वापस बाहर उगल दिया, लेकिन तब तक दोनों मर चुके थे. वहीं, सांप को रेस्क्यू के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है.

उन्होंने बताया सांप इंसान के हाथों की गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है और डर के कारण सांप ने दोनों बिल्ली के बच्चों को बाहर उगल दिया. उन्होंने किसानों से बारिश के मौसम में खेतों में काम करते समय ध्यान रखने की अपील की. साथ ही कहा कि रात को घर से बाहर निकलें तो पैरों में शूज पहनकर और टॉर्च लेकर ही निकलें.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें