Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी के एक महीने बाद ससुराल में दामाद का तांडव, दो एंबुलेंस में 20 लोगों को लेकर पहुंचा, गांववालों पर बोला हमला, 10 घायल

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के रसौली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लखनऊ से आई दो एंबुलेंस और एक निजी वैन में सवार होकर करीब 20 से 25 युवक गांव में उतर पड़े और जमकर तांडव मचाया. बताया जा रहा है कि हमला करने वालों का नेतृत्व गांव का एक दामाद कर रहा था, जो शादी के महज एक महीने बाद ससुराल में पहुंचा था. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस गांव के भीतर खड़ी दिख रही हैं और दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट होती नज़र आ रही है.

गांव के चश्मदीदों के अनुसार एंबुलेंस और वैन जैसे वाहन देखकर पहले तो लोग समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है. कुछ ही देर में इन गाड़ियों से उतरे युवकों ने लाठी-डंडों, लोहे की चैन और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया. दोनों पक्षों से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें 6 की हालत नाजुक बनी हुई है.

Advertisement Box

गाड़ी तेज चलाने पर की थी कहासुनी

गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय नईमा बानो ने बताया कि उसने 20 जून 2025 को अपनी बेटी जोया की शादी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद दानिश से की थी. बताया जा रहा लखनऊ निवासी दानिश गांव की गली में तेज गाड़ी लेकर अक्सर निकलता था. गांव की गलियों से तेज रफ्तार गाड़ी निकालने पर ग्रामीण टोकते थे. इसको लेकर पूर्व में कहासुनी हुई थी.

गांव के घायल ज़ुबैर ने बताया कि तेज गाड़ी चलाने पर बुधवार को विवाद हुआ था, जिस पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कर दिया था. दूसरे दिन गुरुवार को दानिश तीन एंबुलेंस और एक वैन में 20-25 लोगों को भरकर लाया. सभी के हाथ में डंडे, लाठी, लोहे की चैन और धारदार हथियार थे. उसने आते ही कहा, देखता हूं कौन रोकता है और मारपीट शुरू कर दी. घटना के दौरान बीच-बचाव करने वाले ग्रामीणों को भी बेरहमी से पीटा गया. जुबेर ने बताया की शादी के बाद से ही मोहम्मद दानिश अक्सर गांव की गलियों में तेज़ रफ्तार से गाड़ी दौड़ाता था, जिससे ग्रामीणों में रोष था. कई बार उसे टोका भी गया लेकिन वह धमकी देता रहा कि देखता हूं कौन रोकता है.

दामाद ने लागए आरोप

जिला अस्पताल में भर्ती दानिश ने अपने ऊपर हमला होने की बात कही. उसका आरोप है कि गांव के युवक उसकी साली और अन्य बहनों के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करते थे. जब वह दोस्तों के साथ उन्हें समझाने आया तो गांववालों ने ही उस पर हमला कर दिया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें दो एंबुलेंस और एक वैन गांव के बीच खड़ी दिख रही हैं, और लाठी-डंडों से लैस लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पूरे घटनाक्रम को पूर्व नियोजित साजिश करार देते हुए हत्या के प्रयास, बलवा और गंभीर धाराओं में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

जांच मे जुटी पुलिस

बाराबंकी जिले में एक दामाद दो एंबुलेंस और वैन से 20 से ज्यादा साथियों को लेकर ससुराल गुंडई करने पहुंचा. इस दौरान दामाद और गांव वालों के बीच झड़प हुई जिसमें 10 लोग घालय हुए. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें