Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शर्मनाक ! 5वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी का सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

धौलपुर: सैंपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. स्कूल की छुट्टी होने पर विद्यालय सहायक संविदा कर्मी ने कक्षा पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो और फोटो दिखाए. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश फूट गया. विद्यालय सहायक को स्कूल में बंधक बनाकर सिर का मुंडन कर जूतों की माला पहनाई.

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत विद्यालय पहुंची. विद्यालय सहायक रामदास को डिटेन कर लिया है. बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के संदर्भ में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Box

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा पांचवीं की छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल की छुट्टी होने पर शुक्रवार दोपहर को घर वापस जा रही थी. इसी दौरान विद्यालय सहायक संविदा कर्मी रामदास भी छुट्टी होने पर घर जाने की तैयारी कर रहा था. विद्यालय सहायक ने दोनों बच्चियों को कार में बिठाकर घर छोड़ने की कहकर रोक लिया. छात्रा ने बताया कि कार में बिठाकर विद्यालय सहायक ने उनके साथ छेड़छाड़ कर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए. जब दोनों बच्चियों ने विरोध किया तो विद्यालय सहायक ने डरा धमका दिया.

इस घटना से दोनों छात्राएं परेशान थीं. दोनों छात्राएं शुक्रवार को हुई घटना के बाद स्कूल जाने से डर रही थीं. जब परिजनों ने एक छात्रा से जानकारी ली तो मामला उजागर हो गया. छात्रा की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. सोमवार को परिजन और ग्रामीण लामबंद होकर विद्यालय पहुंच गए. विद्यालय सहायक को पड़कर स्कूल में ही जमकर मजम्मत कर डाली. सिर के बाल काट कर जूतों की माला पहनाई.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें