Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शराब पिलाकर 16 वर्षीय छात्र को 5 स्टार होटल में ले जाती थी टीचर, फिर करती थी गंदा काम…

मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इंग्लिश टीचर को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शिक्षिका ने अपने एक छात्र का कई बार यौन शोषण किया। पुलिस के अनुसार, यह उत्पीड़न एक साल से ज़्यादा समय तक चला।

शिक्षिका ने छात्र को बहला-फुसलाकर किया यौन शोषण

Advertisement Box

40 वर्षीय शिक्षिका 16 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र को पढ़ाती थी। पुलिस को दिए बयान में शिक्षिका ने बताया कि दिसंबर 2023 में स्कूल के सालाना फंक्शन के लिए डांस ग्रुप तैयार करते समय छात्र से उसकी नज़दीकी बढ़ी और जनवरी 2024 में उसने पहली बार यौन संबंध बनाने की पहल की। शुरुआत में छात्र हिचकिचाया और उससे बचने लगा। तब शिक्षिका ने अपनी एक महिला दोस्त, जो स्कूल से नहीं थी, को बीच-बचाव के लिए बुलाया। इस दोस्त पर भी मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि उसने नाबालिग छात्र को बताया कि “बड़ी उम्र की महिलाओं और किशोर लड़कों के बीच रिश्ते अब काफी आम हो गए हैं।” पुलिस अधिकारी ने बताया, “उसने छात्र को यह भी बताया कि शिक्षिका और वह एक-दूसरे के लिए बने हैं।” दोस्त के फोन के बाद छात्र शिक्षिका से मिलने को तैयार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, “शिक्षिका उसे अपनी सिडान कार में ले गई, एक सुनसान जगह पर ले जाकर ज़बरदस्ती उसके कपड़े उतारे और उसका यौन शोषण किया।” उन्होंने आगे बताया, “अगले कुछ दिनों में जब छात्र को बहुत ज़्यादा चिंता (Anxiety) होने लगी, तो शिक्षिका ने उसे कुछ एंटी-एंजायटी पिल्स भी दीं।” पुलिस ने उस सिडान कार को भी ज़ब्त कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि पहले शिक्षिका अक्सर उसे शराब पिलाया करती थी।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, स्कूल भी स्तब्ध

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट, 2012 की धारा 4 (पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट), 6 (एग्रेवेटेड पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट) और 17 (अपराधों का दुष्प्रेरण) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।” इसके बाद, शिक्षिका छात्र को साउथ मुंबई और एयरपोर्ट के पास के विभिन्न फाइव-स्टार होटलों में भी ले जाने लगी थी। शिक्षिका की गिरफ्तारी ने स्कूल को भी स्तब्ध कर दिया है। शिक्षिका को बुधवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें