Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यापार में फंसे धन की हो सकती है वापसी, विवाद से बचें, लवर्स खुलकर रख सकते हैं अपनी बात

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 22 जून, आज का दिन सावधानीपूर्वक व्यतीत करने वाला बना हुआ है. व्यापार और नौकरी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा भी रहेगा. किसी से बेवजह उलझना भी आज भारी पड़ सकता है. इसलिए संभव हो तो मकर राशि के जातक आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद में ना पड़े.
हिंडौन के ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों को 22 जून का दिन थोड़ा सावधानीपूर्वक बिताना होगा. आज उपाय के रूप में मकर राशि के जातकों को तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र के साथ जल चढ़ाना चाहिए. इस उपाय के साथ दिन की शुरूआत करने पर दिन अच्छे गुजरंगे और कार्या में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी. 

फंसे धन की हो सकती है रिकवरी

Advertisement Box

व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए आज उधार और फंसे हुए धन की वापसी के योग है. व्यापारी वर्ग के लोग आज किसी से बेवजह नहीं उलझें और ना ही किसी से झगड़ा मोल लें. इससे आज आपको तनाव हो सकता है. जिसका सीधा असरआपके व्यापार पर पड़ेगा. व्यापार स्थल पर कुछ परेशानी आ रही है तो आज धैर्य रखें. यह परेशानियां आगे स्वतः ही खत्म हो जाएंगी. 

परिवार की सता सकती है चिंता
नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को भी आज सावधान रहें. आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अनुकूल नहीं रहेगा. नौकरीपेशा लोग आज रिलैक्स के लिए कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में भी जानें के आज योग है. नौकरी पेशा लोगों के लिए आज यात्रा योग भी बन रहा है. अगर आप घरवालों से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं तो आज आपको परिवार की चिंता हो सकती है.
परिवार के साथ कर सकते हैं प्रेम संबंध की चर्चा 

प्रेमी वर्ग के लोग आज परिवार के साथ अपने लव रिलेशन और मन की बात को शेयर कर सकते हैं. प्रेम संबंधों के बारे में परिवार के लोगों से चर्चा आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. इससे आपको आगे ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन प्रायः अच्छा रहेगा. लेकिन मौसम को देखते हुए आज स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखें. जल्दबाजी में आज किसी तरह की चोट भी मकर राशि के जातकों को लग सकती है.
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें