Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में विदेशी महिला से होटल में दुष्कर्म, आरोपी के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में थी पीड़िता

बीकानेर : बीछवाल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला ने एक युवक पर आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि युवक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है और देशभर में अलग-अलग शहरों में ट्रेड फेयर का आयोजन करता है. महिला ने सोमवार रात को बीछवाल थाने में घटना की रिपोर्ट दी. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप किया और फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

विदेशी महिला का मामला होने के चलते पुलिस ने मामले में गंभीरता बरती और सीओ विशाल जांगिड़ मामले की जांच कर रहे हैं. घटना को लेकर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मामले की जांच आईपीएस सीओ विशाल जांगिड़ कर रहे हैं. महिला ने घटना की शिकायत दी और घटना भी एक दिन पहले की है. महिला की रिपोर्ट पर उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी और इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को राउंडअप किया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement Box

आरोपी के साथ काम करती थी महिला : बताया जा रहा है कि फिलीपींस निवासी पीड़िता महिला आरोपी के साथ ही काम करती थी. वो आरोपी के इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में साथ थी. आरोपी है कि युवक महिला को डिनर कराने के बहाने होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. फिलहाल के मामले में पुलिस जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें