Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहन चोर गिरोह पकड़ा: 11 बाइक और कार के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

झालावाड़: कोतवाली पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार और 11 बाइक भी बरामद की गई है. ये वाहन आरोपियों ने झालावाड़ सहित अन्य जगहों से भी चोरी की थी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य साथियों को लेकर पूछताछ करने में जुटी है.

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. बीते कई दिनों से जिला अस्पताल, चौपाटी, बस स्टैंड, मंगलपुरा सहित जिले में कई इलाकों से बाइक चोरी की सूचना मिल रही थी. जिले में हुई बाइक चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया तथा एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा व डीएसपी हर्षराज सिंह की मॉनिटरिंग में टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वाहन चोरों को चिन्हित किया और मामले में 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement Box

पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से कोटा से चुराई हुई एक स्विफ्ट कार तथा झालावाड़ सहित अन्य जगहों से चोरी की कुल 11 बाइक बरामद की गई. वाहनों के चेचिस नंबर के आधार पर उनके असली मालिक की तलाश की जाएगी. एसपी अमित कुमार ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य सार्वजनिक स्थान व पार्किंग स्थल पर पहले रेकी किया करते थे. बाद में मौका देखकर मास्टर चाबी से वाहनों को चुरा लेते थे. गिरफ्तार सभी बदमाश लूट तथा नकजनी की वारदात में भी शामिल रहे हैं.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें