Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लॉरेंस गैंग के 13 ठिकानों पर एनआईए की दबिश, हथियार और ड्रग तस्करी से जुड़ा मामला

जयपुर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले गंगानगर और हनुमानगढ़ में शुक्रवार को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश के 13 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दबिश दी है. यह कार्रवाई हथियार और ड्रग तस्करी के मामलों को लेकर की गई है. गंगानगर में 12 ठिकानों और हनुमानगढ़ में एक ठिकाने पर आज सुबह एनआईए की टीमें पहुंची है. एनआईए ने संदिग्ध लोगों और उनके परिजनों से भी पूछताछ की है.

श्रीगंगानगर एसपी अमृता दुहन ने बताया कि शहर में अशोक नगर और पुरानी आबादी में स्थित 11 ठिकानों पर आज एनआईए की टीम पहुंची है, जबकि रावला थाना इलाके में एक ठिकाने पर दबिश दी गई है. दरअसल, गंगानगर में इस साल मई में दो अलग-अलग कार्रवाई में पांच आरोपियों को हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध में दो मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनकी जांच बाद में एनआईए को सौंपी गई. इन्हीं दोनों मुकदमों के सिलसिले में एनआईए ने आज दबिश दी है.

Advertisement Box

भारी मात्रा में हेरोइन पकड़ी थी: एसपी ने बताया कि इस साल 20 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 330 ग्राम हेरोइन, पांच विदेशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि जवाहर नगर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पिस्टल, तीन कारतूस और 1.802 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी. ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी के संबंध में दर्ज इन दोनों मामलों की जांच अब एनआईए कर रही है. इसी सिलसिले में आज एनआईए की टीमों ने दबिश दी है.

दौसा भी पहुंची एनआईए की टीम: इधर, हवाला से जुड़े एक मामले में संदिग्ध युवक की तलाश में एनआईए की टीम आज दौसा भी पहुंची है. महुआ थाना इलाके के सांथा गांव निवासी युवक के तार हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिलने पर एनआईए की टीम आज सुबह युवक की तलाश में सांथा पहुंची. हालांकि, युवक नहीं मिला. एजेंसी के अधिकारियों ने युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें