राजगढ़ सादुलपुर पुलिस ने 9 जून की रात को राजगढ़ तथा सरदारशहर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पंजाब में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के खराजपुर (राजपुरा) निवासी बघेल सिंह राजपूत सिख तथा उसका साथी राजपुरा का मन्दीप उर्फ मैक्सी जट सिख है।
मिली जानकारी के अनुसार 9 जून की रात्रि को न्यांगली गांव के पास राजगढ़ तहसील के गांव गगौर के निवासी नरेश जाट के साथ लूट की वारदात हुई थी। घटनानुसार नरेश अपनी कार एचआर 555 एए 5707 से गांव जा रहा था। न्यांगली के तनोट माता मंदिर के निकट एक कार अचानक उसकी कार के आगे आ गई। उक्तबकार से चार व्यक्ति उतरे जिसमें से एक के पास चाकू भी था। उस व्यक्ति ने नरेश पर चाकू से वार करते हुए मारपीट की, उसके बाद 7-8 हजार रुपए एवं मोबाइल छीन लिया। उसके साथ ही कार की चाबी भी लेकर वह बदमाश कार को भी ले भागे। इस वारदात का मामला राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ तो जांच के दौरान पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ कि इसी प्रकार की एक वारदात सरदारशहर थाना क्षेत्र में भी उसी रात को हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की। उक्त टीम ने आवश्यक जानकारी लेते हुए आरोपियों का पता लगाया एवं इसके बाद यह टीम जांच करते करते राजपुरा पहुंची। गहन जांच के बाद पुलिस टीम को पता लग गया कि आरोपी इसी क्षेत्र के हैं। इन आरोपियों की पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उन्हें घटना में काम ली गई कार के साथ दबोच लिया तथा उनके कब्जे से लूटी गई कर भी बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस राजगढ़ ले आई तथा उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय बैंक के सदस्य हो सकते हैं जो नशे के आदी है। इनके खिलाफ मारपीट लूट तथा एनडीपीएस के मामले भी लंबित है। बघेल सिंह तो हत्या के मामले में 8 साल की जेल की सजा भी कट चुका है। मन्दीप उर्फ मैक्सी पंजाब पुलिस के पिता सुखविन्द्र सिंह पंजाब पुलिस में निरीक्षक है।।




















