Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोजी बारोलिया को नई जिम्मेदारी, बनीं प्रवासी संघ की ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ अध्यक्ष, केंद्र से की आयोग गठन की मांग

जयपुर. ट्रांसजेंडर के रूप में पहले पासपोर्ट हासिल करने वाली जयपुर की रोजी बारोलिया को एक और उपलब्धि हासिल हुई है. हाल में उन्हें प्रवासी संघ का राजस्थान राज्य अध्यक्ष (ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है. प्रवासी संघ ने एक अहम फैसला लेते हुए रोजी बारोलिया को राजस्थान राज्य अध्यक्ष (ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया है. यह घोषणा संघ के अध्यक्ष श्री तरुण राठी और राज्य सह-संयोजक श्री भीम सिंह कसनिया के मार्गदर्शन में की गई.

पासपोर्ट धारी ट्रांसजेंडर के रूप में पहचान : रोजी बारोलिया एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, राजस्थान की प्रथम पासपोर्ट धारक ट्रांसजेंडर और अफ्रीका फोरम एंटरप्रेन्योर के रूप में जानी जाती हैं. इसके साथ ही वे कृति प्रोडक्शन्स की रिन्यूएबल एनर्जी ब्रांड एंबेसडर भी हैं. वर्तमान में वे कई प्रतिष्ठित संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिनमें नई सोच नई शक्ति फाउंडेशन , वुमेन एंटरप्रेन्योर फोरम ऑफ अफ्रीका (इंडिया चैप्टर) और ब्रांड एंबेसडर, कृति प्रोडक्शन्स जैसे नाम शामिल है.

Advertisement Box

नई भूमिका में प्राथमिक लक्ष्य : रोजी बारोलिया ने अपनी नियुक्ति को कृतज्ञता और प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करते हुए कहा है कि उनका संकल्प एक सम्मानजनक और सशक्त राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का है. अपनी नई भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि वे ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में समावेशी कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन करेंगी. इसके अलावा ज़िला और ब्लॉक स्तर पर ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्व को सशक्त करना , जरूरतमंद समुदायों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना , एनजीओ, स्थानीय प्रशासन और नागरिक समाज के साथ समन्वय के साथ ही आपातकालीन सहायता सहित सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने पर ध्यान देगी.

केंद्र सरकार से की आयोग गठन की मांग : रोजी बारोलिया ने केंद्र सरकार से ट्रांसजेंडर आयोग गठित करने की अपील भी की है. उन्होंने कहा कि यह आयोग ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा , उनकी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर कार्य करेगा और उन्हें मुख्यधारा में लाने में सहायक सिद्ध होगा.

प्रवासी संघ का यह काम : प्रवासी संघ केन्द्र और राज्य सरकार की पहल के साथ मिलकर प्रवासी राजस्थानियों को स्वरोजगार, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसे अभियानों से जोड़ने के कार्यों की रूपरेखा तय करता है. यह एक सामुदायिक स्तर की संस्था है, जिसका मकसद राजस्थान से बाहर रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ना, उनका उत्थान करना और राज्य सरकार से संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करना है. प्रवासी संघ राजस्थान की 14 नई प्रदेश शाखाएं सक्रिय है, जिनमें दिल्ली, पुणे, भुवनेश्वर जैसे देशी, और दुबई, सिंगापुर, मेलबर्न, टोक्यो जैसे अंतरराष्ट्रीय अध्याय शामिल हैं. इसका मकसद प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास से और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें