Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रास्ता खुलवाने गए प्रशासनिक दल पर हमला, पटवारी से हाथापाई व तहसीलदार से अभद्रता

श्रीगंगानगर : अनूपगढ़ क्षेत्र के 2 पी गांव में 50 साल से बंद पड़े सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने गए प्रशासनिक दल पर एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने पटवारी से हाथापाई की व कपड़े फाड़ दिए. तहसीलदार से भी अभद्रता की. इस सिलसिले में दो नाबालिगों समेत पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है.

तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि वे खुद पटवारी राजेश पायल, लखविंदर सिंह और पुलिस जाप्ते के साथ 50 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को तहसील न्यायालय के आदेश पर खोलने 2 पी गांव पहुंचे थे. गांव में इस रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद था. करीब एक माह पहले ढाणी के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को शिकायत दी थी कि लालचंद व उसके पिता भीयाराम और भाइयों ने सार्वजनिक रास्ता बंद कर रखा है. इससे ग्रामीण, खासकर बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है. मामले की सुनवाई के बाद तहसील न्यायालय ने रास्ता खोलने के आदेश दिए और दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए. इसके बावजूद लालचंद व उसके पिता ने रास्ता नहीं खोला. रास्ता खुलवाने जब प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचा तो लालचंद और भीयाराम ने रास्ता खोलने का विरोध किया.

Advertisement Box

तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि लालचंद व भीयाराम ने रास्ता खुलवाने गए पटवारी राजेश पायल से धक्का-मुक्की की. इसमें पटवारी के कपड़े फट गए. आरोपियों ने पटवारी के गर्दन पर नाखून के निशान भी मारे. तहसीलदार शर्मा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. तहसीलदार ने बताया कि कई बार समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने और स्थिति बिगड़ गई. फिर मौके पर मौजूद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया. तहसीलदार ने बताया कि पुलिस ने लालचंद, भीयाराम व दो नाबालिगों समेत पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है. आरोपियों ने लिखित में माफी मांगी. इसके बाद कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें