Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जोधपुर में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर होगा

जोधपुर: इस वर्ष का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई है. यह थीम भारतीय सेना की शौर्य गाथा को दर्शाएगी. इस विशेष आयोजन के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम को चुना गया है, जहां तैयारियां जोरों पर हैं. जोधपुर के प्रभारी सचिव लगातार दौरे कर रहे हैं. साथ ही जिला प्रशासन आयोजन स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर निरंतर काम कर रहा है.

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. गुरुवार को जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए पटेल ने कहा कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय सेना का पराक्रम कितना विशाल है और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निर्मित हमारे हथियार कितने उन्नत हैं, इसलिए इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई है.

Advertisement Box

इसलिए आयोजन जयपुर से बाहर: पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह निर्णय किया है कि राज्य के सभी शहरों को महत्व दिया जाएगा, इसलिए बड़े आयोजन अलग-अलग शहरों में किए जा रहे हैं. गणतंत्र दिवस उदयपुर में आयोजित हुआ था तो अब स्वतंत्रता दिवस जोधपुर में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले वसुंधरा सरकार में भी ऐसे आयोजन अलग-अलग शहरों में होते थे, लेकिन गहलोत सरकार ने इसे बंद कर दिया था. हमने इसे फिर से शुरू किया है. अगला गणतंत्र दिवस भी किसी अन्य शहर में आयोजित होगा.

25 हजार दर्शकों की क्षमता: बरकतुल्लाह खान स्टेडियम की क्षमता 25 हजार दर्शकों की है, लेकिन इस आयोजन के लिए 10 से 15 हजार लोगों के आने का अनुमान है. इसके लिए परेड और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें कई कलाकारों की भागीदारी होगी. हाल ही में जिला प्रभारी सचिव दिनेश कुमार ने स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

मेहरानगढ़ किले पर होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम: इस बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एट होम’ कार्यक्रम मेहरानगढ़ किले पर होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, अधिकारी और गणमान्य नागरिक इसमें शामिल होंगे. जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है.

आसमान में दिखेगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक: स्वतंत्रता से एक दिन पहले 14 अगस्त को मेहरानगढ़ किले पर देश का पहला ‘ऑपरेशन सिंदूर ड्रोन शो’ होगा. इसमें 550 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे. यह शो ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित होगा और पूरे शहर से दिखाई देगा. जिला कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य जोधपुरवासियों को एक अद्भुत अनुभव देना है. इसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर स्पीकर लगाए जाएंगे, ताकि लोग इस कार्यक्रम का आनंद ले सकें.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें