Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश दस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक बढ़ाई

जयपुर – राजस्थान विश्वविद्यालय ने पीजी (स्नातकोत्तर) विभागों में प्रथम प्रवेश सूची के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी है। अब छात्र 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक संबंधित पीजी विभाग में दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे और इसी दिन तक फीस जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पीजी विभागों की द्वितीय प्रवेश सूची 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को जारी की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि एल.एल.बी और बी.लिब. पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। इसलिए एल.एल.एम (मास्टर ऑफ लॉ) और एम.लिब. (मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस) के लिए आवेदन परीक्षा परिणाम आने के बाद ही आमंत्रित किए जाएंगे।

Advertisement Box

छात्रों से आग्रह किया गया है कि प्रवेश प्रक्रिया संबंधी अपडेट्स और सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट www.admissions.univraj.org को नियमित रूप से विजिट करते रहें। यह जानकारी केंद्रीय प्रवेश समिति एवं URATPG-2025 के संयोजक प्रो. राम अवतार शर्मा द्वारा दी गई।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें