Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान विश्वविद्यालय ने जारी की फर्स्ट कटऑफ लिस्ट, फिजिकली डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की ये है अंतिम तारीख

जयपुर:- राजस्थान के सभी बड़े सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे ही राजस्थान का सबसे बड़ा राजस्थान विश्वविद्यालय, जहां हाल ही में 6010 सीटों पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए लाखों स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था, आवेदन की प्रक्रिया के बाद अब विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज, जिनमें महारानी कॉलेज कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज जैसे सभी सरकारी कॉलेजों के लिए फर्स्ट कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है.
इनमें 100% सीटों के लिए स्टूडेंट का सिलेक्शन किया जाएगा. इन सभी कॉलेजों में स्टूडेंट्स को बीए, बीकॉम, बीएससी पास कोर्स, ऑनर्स कोर्स के साथ सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, बीपीए में एडमिशन होंगे. फर्स्ट कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स 24 से 26 जून स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.univraj.org पर जाकर फीस जमा करवा सकते हैं और फिजिकली डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं. 

इन कॉलेजों में ये रही फर्स्ट कटऑफ लिस्ट
आपको बता दें कि विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों के लिए अलग-अलग कैटेगरी वाइज फर्स्ट कटऑफ लिस्ट जारी कि गई है, जिनमें कॉमर्स कॉलेज के सामान्य श्रेणी में बीकॉम की कटऑफ 91.70%, कॉमर्स एबीएसटी की 94.00%, कॉमर्स बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की 93.20%, कॉमर्स ईएएफएम की 91.20%, बीबीए की 88.40% और बीसीए की 88.40% रही है.
वहीं महारानी कॉलेज की सामान्य श्रेणी में मेरिट लिस्ट कट ऑफ 96.40%, इकोनॉमिक्स की 95.40%, इंग्लिश लिटरेचर की 95.60%, हिंदी लिटरेचर की 89.00%, हिस्ट्री की 96.00%, पॉलिटिकल साइंस की 98.60%, फिलॉसफी की 60.60%, साइकोलॉजी की 95.00%, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की 87.60%, संस्कृत की 57.20%, सोशियोलॉजी की 88.40% और उर्दू की 78.20% कट ऑफ रही है.
फर्स्ट कटऑफ लिस्ट के बाद जारी होगी आगे की लिस्ट
महारानी व कॉमर्स कॉलेज के अलावा राजस्थान कॉलेज की सामान्य श्रेणी में बीए रेगुलर की मेरिट कट ऑफ लिस्ट 94.80% रही, जबकि एसएफएस कोर्स की 64.80% रही है. इसके साथ ही इकोनॉमिक्स की 88.40%, इंग्लिश लिटरेचर की 89.00%, हिंदी की 77.20%, हिस्ट्री की 91.40%, जियोग्राफी की 91.80%, पॉलिटिकल साइंस की 95.00%, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की 75.60%, साइकोलॉजी की 73.60% और सोशियोलॉजी की 75.40% कट ऑफ रही है.
फर्स्ट कटऑफ लिस्ट जारी लिस्ट जारी होने के बाद सेकंड और थर्ड लिस्ट जारी होगी, जिसके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी. लेकिन अभी सिर्फ महारानी कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज की फर्स्ट कटऑफ जारी की गई है. इसमें महाराज कॉलेज की फर्स्ट कटऑफ जारी नहीं की गई है.
स्टूडेंट्स को 1 से 4% तक मिलेगा वेटेज
आपको बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय के इन सभी संघटक कॉलेज में यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा में में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 12वीं में अच्छे अंकों के साथ हर साल राष्ट्रीय सेवायोजना कार्यक्रम जैसे एनसीसी, एनएसएस और खेल गतिविधियों में भाग लेने वालों को अलग से 1 से  4% तक का वेटेज दिया जाता है. 

Advertisement Box

आपको बता दें कि इसमें 6 कैटेगरी के लिए अलग-अलग फीसदी अंक निर्धारित किए हैं. जैसे किसी छात्र-छात्रा ने दो साल में 240 घंटे की सेवा करने के साथ ही आरडी परेड दिल्ली, नेशनल यूथ फेस्टिवल, नेशनल इंटीग्रेशन कैंप, एडवेंचर कैंप का प्रमाण पत्र हैं, तो उन्हें 4% तक का वेटेज मिलेगा.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें