Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में भारी बारिश ने ढाया कहर; अजमेर में बहा शख्स, ऐसे बची जान- VIDEO

बीते 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजस्थान के अजमेर, बूंदी, पुष्कर, सवाई माधोपुर और पाली जैसे शहरों में हालात बेहद खराब बताए जाते हैं। राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ने भारी बारिश से प्रभावित अजमेर जिले में ही 176 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अजमेर में भारी बारिश के कारण ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के आसपास की गलियों में तेज बहाव देखा गया जिसमें एक शख्स बहता नजर आया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में भारी बारिश के कारण ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह समेत शहर के अन्य हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। दरगाह के आसपास की गलियों में तेज बहाव देखा गया। भारी बारिश के बीच एक शख्स दरगाह के निजाम गेट के बाहर संतुलन खोकर तेज बहाव वाले पानी में गिर गया। देखते ही देखते वह बहाव में बहने लगा। तेज पानी के बहाव में शख्स ने बचने की काफी कोशिश की लेकिन वह बहता ही जा रहा था।

Advertisement Box

वायरल हो रहे वीडियो में पानी के बहाव में बह रहे शख्स को दुकानदारों ने बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाने में कामयाब होते नहीं दिखे। इसी बीच एक होटल कर्मचारी ने तेजी से पानी में बह रहे शख्स का हाथ पकड़कर उसे किनारे खींच लिया। होटल कर्मचारी के क्विक रिएक्शन से एक दुखद घटना टल गई। वहीं अजमेर के लाखन कोटड़ी में एक जर्जर मकान भी भारी बारिश के कारण जमींदोज हो गया। चूंकि परिवार समय रहते निकल गया था इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ।

SDRF के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि 18 जुलाई की शाम को अजमेर पुलिस के कंट्रोल रूम को भारी बारिश के कारण शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और पाया कि शहर के सभी तालाब और झीलें ओवरफ्लो हो गई हैं। शहर की सुभाष नगर कॉलोनी, सागर विहार, वन विहार कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, वैशाली नगर, आम तालाब, गुलाब बाड़ी जैसे इलाकों में तीन से चार फुट पानी भर गया था। इससे बड़ी संख्या में लोग फंसे थे।

एसडीआरएफ की टीम ने 18 जुलाई की रात से लेकर 19 जुलाई की शाम तक अजमेर शहर की विभिन्न कॉलोनियों में फंसे कुल 176 नागरिकों को सकुशल बचाया। ये टीमें अब भी शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को बचाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की पूरी संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई के आसपास भारी बारिश का एक और दौर पुनः सक्रिय होने की उम्मीद है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें