Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में पहली बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर ऐक्शन, पुलिस ने इन 3 के खिलाफ दर्ज की FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग आज के समय में टेरर का दूसरा नाम है। भारत ही नहीं विदेशों में भी इस गिरोह का नेटवर्ट फैला है। लॉरेंस बिश्नोई भले गुजरात के साबरमती जेल में बंद हो,लेकिन उसका गैंग पूरा एक्टिव है। हालिया महीनों में लॉरेंस और उसके गैंग ने खूब सुर्खियां भी बटोरी है। इस बीच जो खबर आई है वो लॉरेंस और उसके गुर्गों के लिए टेंशन देने वाली है और यह टेंशन दी है राजस्थान पुलिस ने। पहली बार प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर ऐक्शन हुआ है। पुलिस ने गैंग के तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की पश्चिम जिला इकाई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, अमरजीत, अनमोल बिश्नोई और सिंडिकेट से जुड़े कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों -भवानी, सूरज और इमरान को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisement Box

रिपोर्टों के अनुसार, तीनों का बिश्नोई गिरोह के साथ लंबे समय से संबंध था और वे कथित तौर पर सोने की तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि एफआईआर का दायरा व्यापक है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में बिश्नोई गिरोह से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अब इस मामले के तहत तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने इस कार्रवाई को राज्य में गिरोह के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक सक्रिय उपाय बताया।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें