Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान: आगजनी-पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़…स्कूल हादसे के बाद झालावाड़ में फूटा लोगों का गुस्सा

राजस्थान में झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में स्कूल हादसे के बाद लोगों में गुस्सा है. स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 34 बच्चे अब भी जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रहे हैं. सूचना पर तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांववालों से हादसे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की. लेकिन अफसरों को देखकर लोग भड़क गए. गुस्साए गांव वालों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया.

वहीं, हादसे के बाद स्कूल के 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है. राज्य के शिक्षा मंत्री ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. गांव वालों का आरोप है कि स्कूल की हालत जर्जर थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

Advertisement Box

प्रशासन ने क्या कहा?

जिला शिक्षा अधिकारी ने गांववालों के आरोपों को नकारते हुए बारिश के पानी को इसका जिम्मेदार बताया. उनका कहना था कि बारिश के कारण इमारत के पीछे खेत में पानी जमा था. पानी क्लास की दीवार में रिस रहा था और उसी कारण स्कूल की छत गिरी है. उन्होंने कहा प्रिंसिपल को पहले ही निर्देश दिया गया था कि उस कमरे में बच्चों को न पढ़ाया जाए.

छात्रों की बात को किया नजरअंदाज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से पहले छात्रों ने शिक्षकों से कहा कि कुछ गड़बड़ है. हालांकि, उस समय नाश्ता कर रहे शिक्षकों ने छात्रों की बात को नजरअंदाज किया और उन्हें कक्षाओं में जाने के लिए कहा.

हादसे में बाल-बाल बची एक छात्रा ने बताया कि हम दरवाजे के पास बैठे थे. तभी अचानक बजरी के कुछ टुकड़े गिरने लगे. कुछ ही देर के बाद बगल वाली कक्षा भी ढह गई. हम दरवाजे के पास बैठ थे इसलिए तुरंत बाहर भाग गये.

सरपंच ने लगाए आरोप

हादसे के बाद गांव के सरपंच ने बताया कि छत गिरने की जानकारी मिलते ही वह अपनी जेसीबी लेकर वहां पहुंचे. इसके बाद मलबे से 13 छात्रों को निकला गया था, जिसमें 7 की मौत हो गई. सरपंच ने आरोप लगाया कि मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके कारण घायलों के टू-व्हीलर से अस्पताल ले जाना पड़ा.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी स्कूल हादसे के हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं सभी जिला कलक्टर्स को सरकारी भवनों विशेष रूप से स्कूलों, आंगनबाड़ियों, अस्पतालों और अन्य राजकीय भवनों का तत्काल निरीक्षण कर, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए. साथ ही इसकी तत्काल रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया.

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

झालावाड़ जिले में स्कूली बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ-साथ अन्य कई बड़े नेताओं ने दु:ख जताया है. राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हादसे में कई छात्रों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर शोक संतप्त परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें