Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राखियों का खास कलेक्शन, उदयपुर के बाजारों में बाबा श्याम डिजाइन की धूम

उदयपुर: देश में रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. भाई-बहन के इस अटूट बंधन पर्व को लेकर उदयपुर में काफी रौनक देखने को मिल रही है. उदयपुर में कई जगह राखी के बाजार सजे हुए हैं. इस बार रक्षाबंधन को लेकर व्यापारियों ने अलग-अलग डिजाइन की विशेष राखियां मंगाई हैं, जिसमें भगवान से जुड़ी हुई राखियां खासी मांग देखी जा रही है. सावन के इस पवित्र महीने में भगवान महाकाल की राखी के अलावा बाबा श्याम की डिजायन वाली राखियां भी मंगवाई गई हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष लाइटिंग डिजाइन की राखियों की विशेष मांग है.

झीलों की नगरी उदयपुर में राखियों का बाजार सज चुका है. शहर के प्रमुख बाजारों के अलावा जगह-जगह राखी की दुकानें लगाई गई है. इस बार रंग बिरंगी डिजाइनों के साथ विशेष राखियां बाजार में धूम मचा रही है. बाजार में 2 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की विशेष राखियां देखने को मिल रही है. शहर के बापू बाजार, अश्विनी बाजार और फतेहपुर चौराहे पर राखियों की विशेष दुकानें लगी हुई हैं. राखी विक्रेता दशरथ वशिता ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन को लेकर विशेष क्रेज देखने को मिल रहा है. इसमें खासकर बच्चों के लिए लाइटिंग की राखियां मंगवाई गई है.

Advertisement Box

बाबा श्याम से जुड़ी राखियों की मांग: राखी विक्रेता दशरथ ने बताया कि सावन के महीने में रक्षाबंधन का पर्व है. इसलिए बाबा महाकाल से जुड़ी हुई भगवान भोले की राखियां भी मंगवाई गई हैं. उन्होंने बताया कि इस बार ‘हारे का सहारा’ कहे जाने वाले बाबा श्याम से जुड़ी राखियां मंगाई गई हैं. इस पर ‘जय श्री श्याम’ लिखा हुआ है. तीन बाण धारी की राखियां भी बाजार में देखने को मिल रही है. इसके अलावा राधाकृष्ण की राखियां भी है. अलग-अलग डिजाइन की विशेष राखियां भी मंगवाई गई है.

क्या बोले ग्राहक ? : राखी खरीदने आई दिव्यांशी ने कहा कि मेरे कोई भाई नहीं है. इसलिए खाटू नरेश बाबा श्याम को अपना भाई मानती हूं. इस कलयुग में वे ही हारे के सहारे हैं. इसलिए उनके लिए राखी लेकर खाटू भेजूंगी. उन्होंने कहा कि हमारे घर पर लड्डू गोपाल है. उनके भी राखी बांधी जाएगी. इस बार बहुत सुंदर-सुंदर राखियां देखने को मिल रही हैं. छोटे बच्चों में रक्षाबंधन का काफी क्रेज होता है, जिसके चलते वह फेवरेट कार्टून कैरेक्टर की राखी खरीदते हैं. बच्चों की डिमांड को ध्यान में रख कर बाजार में स्पाइडर मैन, पेपा पिग, मिक्की माउस, मोटू पतलू, माशा, पिकाचू, बैटमैन, आयरन मैन आदि राखियां भी बेची जा रही है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें