Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ये हो क्या रहा है…डॉक्टर कालका ट्रेन के सामने कूदा, व्यापारी को मार दी गोली, युवक ने होटल में…

जयपुर. राजस्थान में सोमवार रात और मंगलवार को सुबह हुई तीन बड़ी घटनाओं ने लोगों को हिलाकर कर रख दिया है. यहां एक के बाद एक तीन ऐसी घटनाएं हुई है कि उनके बारे में जिस किसी ने भी सुना तो वह हैरान रह गया. बाड़मेर से सटे बालोतरा में एक डॉक्टर ने कालका एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. श्रीगंगानगर में एक व्यापारी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली. वहीं हनुमानगढ़ के एक युवक महिला मित्र के साथ आकर होटल में रुका. बाद में महिला नहाने बाथरूम में गई तो पीछे से उसने जान दे दी. बहरहाल राजस्थान पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है.
पुलिस के मुताबिक बालोतरा में ट्रेन के आगे आकर कूदने वाले शख्स की पहचान हो गई है. मृतक डॉक्टर प्रदीप सिंह राजपुरोहित बालोतरा के कालूड़ी का गांव रहने वाला था. उसने एमबीबीएस किया था. लेकिन कहीं नौकरी ज्वॉइन नहीं की थी. करीब सात आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी. सोमवार रात को वह बालोतरा में कालका ट्रेन के आगे कूद गया. इससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. डॉक्टर ने अपनी जान क्यों दी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. शव को नाहटा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
व्यापारी पर दागी ताबड़तोड़ गोलियां
श्रीगंगानगर में व्यापारी पर फायरिंग की घटना मंगलवार को सुबह हुई. श्रीगंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग पर व्यापारी आशीष गुप्ता पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. उस समय गुप्ता जिम गया हुए थे. एक्सरसाइज करने के बाद वे जैसे ही जिम से बाहर निकले तो हमलावर वहां घात लगाकर बैठे थे. उन्होंने आशीष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. बाद में हमलावर वहां से फरार हो गए. गोलियां आशीष के पैरों में लगी है. आशीष को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात के बाद SP गौरव यादव खुद पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे. MOB और FSL टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं. CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

हनुमानगढ़ में युवक ने होटल में दी जान
राजस्थान में तीसरी बड़ी घटना हनुमानगढ़ में मंगलवार को सुबह हुई. हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड के पास एक होटल में अनूपगढ़ निवासी युवक रणजीत सिंह सोमवार रात को अपनी महिला मित्र के साथ आकर होटल में रुका था. मंगलवार को सुबह कमरे में उसकी महिला मित्र नहाने के लिए बाथरूम में चली गई. उसके बाथरू में घुसते ही रणजीत ने उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. बाद में रणजीत ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. महिला ने नहाने के बाद जब बाहर आने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह खुला नहीं. इस पर उसने हल्ला मचाया तो होटल कर्मचारी भागकर वहां पहुंचे.
फंदे पर लटका हुआ मिला रणजीत
वे कमरे में पहुंचे तो रणजीत फंदे पर लटका हुआ मिला. यह देखकर वे सन्न रह गए. उन्होंने बाद में बाथरूम का दरवाजा खोला. रणजीत को फंदे पर लटके देखकर महिला के मुंह से भी चीख निकल गई. फिर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने शव को उतरवाकर उसे स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. महिला ने पुलिस को बताया कि वह रणजीत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी. पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस रणजीत की महिला मित्र और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें