Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला: एसआईटी से जांच के ऐलान पर धरना समाप्त

कुचामन सिटी: डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर क्षेत्र के सिटावट में युवक रिछपाल मेघवाल (22) की संदिग्ध हालात में मौत के बाद तीन दिन चला धरना रविवार देर रात समाप्त हो गया. युवक का शव खेत में मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की थी.रविवार शाम नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की दखल से पीड़ित परिवार और प्रशासन के बीच सुलह वार्ता हुई. प्रशासन ने हत्या और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर मृतक के परिवार को 15 लाख रुपए मुआवजा देने और SIT जांच की घोषणा की, तब रात 11 बजे धरना समाप्त हुआ.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सभी मांगें मान ली है. मुकदमा दर्ज हो गया है. SIT जांच भी शुरू होगी. हमारी प्राथमिकता है कि पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय मिले. इससे पहले तनावपूर्ण हालात के बीच धरनास्थल पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा.रविवार शाम सांसद बेनीवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की. मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराने और एएसपी के निर्देशन में SIT गठित करने पर सहमति बनी.

Advertisement Box

ये मांगें मानी

  • मुकदमा दर्ज किया
  • SIT जांच होगी
  • सहायता राशि जल्द दिलवाएं

ये था मामला: एडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि पिता चैनाराम ने रिपोर्ट दी थी कि रिछपाल रात 8 बजे अपने चाचा को बाइक देने गांव वस्ती की ओर निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा. परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद आया. छोटे बेटे मनीष को तलाश के लिए भेजा, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली. गांव में जानकारी करने पर कुछ ग्रामीणों ने खोजबीन में मदद की. जब कुछ लोग खेत गए तो वहां शव मिला.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें