Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘मैं किसी और का बच्चा नहीं रखूंगा…’, पति ने रखी ऐसी शर्त, मां ने मासूम का गला दबाकर मार डाला

एक मां अपने बच्चे के लिए दुनिया से लड़ जाती है. लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आने देती. लेकिन उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक कलयुगी मां ने ही अपने बच्चे का गला दबाकर उसे मार डाला. क्योंकि महिला का दूसरा पति उसके बच्चे को साथ नहीं रखना चाहता था. इसलिए महिला ने अपने दूसरे पति के साथ रहने के लिए अपने ही 4 साल के मासूम की हत्या कर दी.

ये मामला जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना से सामना आया है. मीरगंज के बरावां में रहने वाली रेशमा की शादी 5 साल पहले वाहिद अली नाम के शख्स के साथ हुई थी. लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों अलग हो गए. दोनों का एक 4 साल का मासूम बेटा इलियास था, जिसे रेशमा ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर मार डाला. रेशमा और वाहिद ने अलग होने के बाद किसी और से निकाह कर लिया था.

Advertisement Box

मासूम को गला दबाकर मार डाला

रेशमा ने वाहिद से अलग होने के बाद जगदीशपुर के रहने वाले शकील से शादी कर ली थी और वाहिद ने भी किसी और से शादी कर ली थी. बच्चा इलियास मां के साथ ही रहता था. लेकिन शकील यानी रेशमा के दूसरे पति को ये पसंद नहीं था. वह रेशमा के पहले पति के बच्चे को अपने साथ नहीं रखना चाहता था. इसलिए दोनों ने इलियास को मारने का प्लान बनाया और मासूम का गला दबा दिया.

वाहिद ने दोनों पर दर्ज कराया केस

रेशमा गोधना में किराए के मकान पर शकील के साथ रहती थी. वाहिद ने रेशमा से इलियास को मांगा भी था. लेकिन वह वाहिद को बच्चा नहीं देना चाहती थी. इलियास को मारने के बाद रेशमा शकील के साथ उसका शव अपने मायके लेकर गई और वहां वाहिद अपने बच्चे को देखने आया तो उसने शकील और रेशमा पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया. क्योंकि बच्चे के गले पर निशान थे. वाहिद ने दोनों के खिलाफ मीरगंज थाना क्षेत्र में केस दर्ज करा दिया.

इसके बाद मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रेशमा और शकील को पूछताछ के लिए ले गई, जहां दोनों अपना जुर्म कबूल कर लिया. रेशमा ने बताया कि उसका दूसरा पति बच्चा नहीं रखना चाहता था. इसलिए दोनों ने साजिश के साथ गमछे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस शकील को गमछे की बरामदगी के लिए ले गई.

SI से बंदूक छीनकर फायर कर दी

रेशमा और शकील गोधना में किराए के मकान पर रहते थे. वहीं दोनों ने बच्चे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. जब पुलिस शकील को गमछे की बरामदगी के लिए ले जा रही थी तो रास्ते में उसने एसआई से बंदूक छीनकर फायर कर दी. जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो शकील के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें