Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल बीकानेर आएंगे, गुसाईंसर बड़ा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को बीकानेर के गुसाईंसर बड़ा गांव में आएंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत चल रहे शिविर में हिस्सा लेंगे और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक बीकानेर में रह सकते हैं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से शिविर के साथ ही अनेक विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ले सकते हैं। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री बीकानेर पहुंचने के बाद सीधे शिविर में ही हिस्सा लेंगे। इस शिविर में सक्रिय सभी विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी अपने अपने कैंप के आसपास रहेंगे ताकि मुख्यमंत्री के किसी भी सवाल का समुचित जवाब दिया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री शिविर का लाभ उठा रहे ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्रामीणों से शिविर का फीड बेक लेंगे। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने गुसाईंसर बड़ा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री के बीकानेर आने से पहले भारतीय जनता पार्टी भी सक्रिय हो गई है। पार्टी पदाधिकारी भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा सहित सभी भाजपा विधायक भी इस दौरान गुंसाइसर बड़ा गांव में रहेंगे। मुख्यमंत्री नाल हवाई अड्‌डे से होते हुए गुसाईंसर बड़ा पहुंचेंगे या फिर सीधे गुसाईंसर बड़ा के पास ही हेलीपेड पर उतरेंगे, इस बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। उनके सीधे गुसाईंसर बड़ा ही उतरने की उम्मीद की जा रही है। वहीं से वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें