Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसून की चाल धीमी, पर खतरा बरकरार! 27 जिलों में अलर्ट जारी, सीकर में झमाझम बरसे बादल!

जयपुर. राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राज्य में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. यहां, बुधवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. प्रदेश में मानसून के इस सीजन में 1 जून से 9 जुलाई तक औसत से 186.1 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है. बीसलपुर बांध में पिछले 24 घंटे में 2 सेंटीमीटर पानी आया है.

इसके बाद सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 313.88 आरएल मीटर पर पहुंच गया. इसके साथ ही बांध के भराव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी 2.80 मीटर की स्पीड से बह रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर सहित 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 11 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है.
सीकर जिले में जबरदस्त बारिश
सीकर जिले में बारिश का दौर जारी है. रात भर से कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है.
अभी भी जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. जिले के फतेहपुर कस्बे में देर रात तक भारी बारिश हुई. मुख्य बस स्टैंड पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया.
तेज बारिश के चलते दुकानों और आसपास के घरों में पानी घुस गया. पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है.
डेली डाटा रिपोर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाट रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई. चूरू में सर्वाधिक 3.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 35 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

ये रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 33.8 डिग्री, अलवर 34.6 डिग्री, जयपुर में 35.0 डिग्री, सीकर में 35.2 डिग्री, कोटा में 34.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री, बाड़मेर में 37.2 डिग्री, जैसलमेर में 37.5 डिग्री, जोधपुर में 35.2 डिग्री, बीकानेर में 36.8 डिग्री, चूरू में 36.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 34.8 डिग्री और माउंट आबू में 22 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान 
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 24,3 डिग्री, अलवर में 26.5 डिग्री, जयपुर में 27.5 डिग्री, सीकर में 24.7 डिग्री, कोटा में 26.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.2 डिग्री, बाड़मेर 27.6 डिग्री, जैसलमेर में 27.8 डिग्री, जोधपुर में 26.7 डिग्री, बीकानेर में 29.4 डिग्री, चूरू में 27.3 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.1 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, एक लो-प्रेशर सिस्टम पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर एक्टिव है. ये अगले एक-दो दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा. इस सिस्टम के असर से राज्य में 13 जून तक बरसात का दौर जारी रहेगा. 11 जुलाई दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश और तेज होने की संभावना है. विभाग ने आज जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर सहित 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 11 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें