Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘माथा फोड़ देंगे ये ध्यान रखना, बाबा कहते हैं…’ BJP MLA बालमुकुंदाचार्य के वीडियो ने मचाई खलबली

जयपुर. जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य का फिर एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में बालमुकुंद आचार्य पुलिस थाने के अंदर थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर रौब झाड़ते नजर आ रहे है. यही नहीं सामने बैठे थानेदारों की भी क्लास लगा रहे है. इसके साथ ही उसी कुर्सी पर बैठे-बैठे नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर भी हड़का रहे है. थानेदार की कुर्सी पर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य को देख एकबारगी तो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी हैरान रह गए और वो भी बोल उठे की शिकायत आपको करें या सामने बैठे थानेदार को. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि कानून बनाने वाले अब कानून चलाने का शौक पाल बैठे हैं. जनता ने जिसे नीति निर्माण के लिए चुना वो आज सत्ता के नशे में संविधान और कानून की गरिमा तथा मर्यादा भूल बैठे. हवामहल की जनता हैरान है ये माननीय विधायक हैं या थानेदार.
विधायक ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बैठक थी
दरअसल यह वीडियो रामगंज पुलिस थाने का है. यहां दो दिन पहले 13 जुलाई को सावन माह में जयपुर शहर से निकलने वाली कावड़ यात्राओं में कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में विधायक ने बैठक ली थी. इसमें बालमुकुंद आचार्य खुद थानेदार की कुर्सी पर बैठ गए और उनके सामने पुलिस थाना रामगंज, गलता गेट और माणक चौक के थानाधिकारी बैठ गए. इस दौरान कावड़ मार्ग में यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए विधायक ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बैठक थी. 

Advertisement Box

यूपी में कैसा डर है वो खाकी का डर लगना चाहिए
इस दौरान थानेदार की कुर्सी पर बैठे विधायक ने मोबाइल पर किसी अधिकारी को हड़काते हुए यह तक बोल दिया की “माथा फोड़ देंगे ध्यान रखना, महाराज कहते है मुझे”. यही नहीं थानेदारों को भी सख्त लहजे में कहते नजर आए की घटनाओं पर कार्रवाई होती नहीं है और हर 6 महीने पर शांति के लिए बैठ जाते है. यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि यूपी में कैसा डर है वो खाकी का डर लगना चाहिए. लेकिन यह बात उन्होंने खुद सत्ता का रौब झाड़ते हुए थानेदार की कुर्सी पर बैठे-बैठे बोली.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें