Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला के घर से 10.45 लाख के डोडा-पोस्त बरामद, गिरफ्तार:माप-तौल की इलेक्ट्रिक मशीन जब्त, पशु चारे कमरे में रखे थे 5 कट्‌टे

फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाड़मेर जिले की डीएसटी और आरजीटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पशुओं के चारे के लिए बनाए गए कमरे में छुपाकर रखे 69.7 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए है। साथ ही माप तौल में उपयोग में लिया जाने वाला इलेक्ट्रिक कांटा भी जब्त किया है। महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन भौंकाल के तहत की गई है।

Advertisement Box

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि कमला पत्नी श्रवण कुमार निवासी रावली नाडी नेहरावास की ढाणी व खेत में भारी अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। इस पर आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार को तुंरत गांव रावली नाडी स्थित कमला के घर पर दबिश देने के निर्देश दिए गए।

टीमों ने कमला के घर पर दबिश देकर तलाशी ली गई। ढाणी के पास पशुओं के चारा रखने के लिए बनाए गए ईटों के कमरे में 5 कट्टों में 69 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त भरा हुआ पाया गया। इस पर मादक पदार्थ को जब्त कर महिला आरोपी कमला पत्नी श्रवण कुमार निवासी रावली नाडी नेहरावास को महिला कांस्टेबल की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया।

*10.45 लाख के है डोडा-पोस्त*

पुलिस ने बताया- बरामद डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत 10 लाख 45 हजार रुपए आंकी की गई है। वहां से मादक पदार्थ का माप-तौल करने का एक इलेक्ट्रिक कांटा भी जब्त किया गया। पुलिस ने थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल महिला आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

*डोडा-पोस्त तस्करों से खरीदना बताया है*

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि डोडा-पोस्त हीरकन निवासी खीचड़ों का वास बांड व पुराराम निवासी मंगले की बेरी की ओर देना बताया है। इस संबंध में जांच और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं महिला आरोपी से माल कहां-कहां सप्लाई करती थी। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें