Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला की मौत, सांडों ने टक्कर मारी या पुलिस की गाड़ी ने, इसे लेकर मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

जोधपुर: लूणी थाना क्षेत्र में कांकाणी के पास दाता मानसिंह सर्किल के पास गुरुवार सुबह एक महिला की मौत होने के मामले ने तूल पकड़ लिया. जब यह घटना हुई, तो उस समय दो सांड आपस में लड़ रहे थे. पुलिस का कहना है कि महिला सांडों की लड़ाई में चपेट में आने से मौत का शिकार हुई थी. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि सांड लड़ रहे थे, उनसे बचने के लिए तेज गति से आ रही पुलिस की गाड़ी ने महिला को चपेट में ले लिया था. जिसके चलते उसकी मौत हुई. इसको लेकर हंगामा हो गया.

मौके पर लोगों ने महिला का शव नहीं लिया और सड़क पर धरना शुरू कर दिया. पूर्व विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से पूरी जानकारी. लूणी थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सड़क पर दो सांड लड़ रहे थे. इस दौरान एक महिला जस्सू कंवर (45) अपने मवेशियों को लेकर खेत में जा रही थी. सांड ने अचानक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement Box

लूणी थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सांडों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी थी. जिससे पुलिस के चार जवान भी घायल हो गए. फिलहाल मौके पर लोग जमा हैं. महिला का शव नहीं उठाया गया है. जिसको लेकर समझाइश चल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मौके के सीसीटीवी से स्थिति साफ होगी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें