Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने के दो बड़े कारण क्या हैं, कैसे होती है शुरुआती लक्षण

ब्रेस्ट कैंसर आज की तारीख़ में महिलाओं की सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. हर साल दुनिया भर में लाखों महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं, और भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं. डराने वाली बात ये है कि कई बार इसकी पहचान देर से होती है, जब इलाज का समय निकल चुका होता है.

लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे कुछ ऐसे कारण हैं जो हमारी ही रोज़मर्रा की आदतों से जुड़े हुए हैं? अगर समय रहते इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इससे बचाव या इलाज दोनों ही आसान हो सकते हैं. ब्रेस्ट कैंसर कोई अचानक से होने वाली बीमारी नहीं है. इसके पीछे लंबे समय के कारण और प्रक्रिया काम करती है, जो धीरे-धीरे शरीर में बदलाव लाती है. आमतौर पर महिलाएं इसे लेकर लापरवाह होती हैं और सोचती हैं कि शरीर में होने वाला कोई बदलाव सामान्य है. लेकिन यहीं से चूक होती है.

Advertisement Box

जेनेटिक कारण से होता हैं कैंसर

राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ विनीत तलवार बताते हैं कि अगर आपके परिवार में किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर रहा है जैसे नानी, दादी, मां या बहन को, तो इसका रिस्क रहता है कि अपको भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है. इसका सीधा संबंध नहीं है लेकिन ये बीमारी आपके शरीर में कैंसर बनने के कारकों को बढ़ा सकती है जिस वजह से खतरा बन सकता है. ये सिर्फ बुढ़ापे में नहीं बल्कि 30 से 35 साल की महिलाओं में भी देखे गए हैं.

जीवनशैली और खानपान

ब्रेस्ट कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है.जीवनशैली में जिस तरह के नेगेटिव बदलाव हो रहे हैं वो इस रिस्क को बढ़ा रहे हैं. लगातार जंक फूड खाना, व्यायाम न करना, शराब का सेवन, स्मोकिंग, बढ़ता वजन और तनाव ये सब रिस्क फैक्टर्स हैं. शारीरिक गतिविधि में कमी और नींद पूरी न करना भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं.

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण-

  • ब्रेस्ट के पास गांठ का बनना
  • ब्रेस्ट या बाहों के पास गांठ होना
  • ब्रेस्ट से कभी-कभी खून आना
  • ब्रेस्ट का साइज एक दूसरे से अलग होना
  • निप्पल में खिंचाव, दर्द या डिस्चार्ज रहना
  • निप्पल या ब्रेस्ट का रंग बदलना

ये सभी अलर्ट देने वाले लक्षण हैं. लेकिन दुर्भाग्य से महिलाएं इन्हें नजरअंदाज़ कर देती हैं या शर्म के मारे डॉक्टर से बात नहीं करतीं. अगर आप इन लक्षणों को पहचान कर समय रहते डॉक्टर से सलाह लें तो ब्रेस्ट कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही रोका या ठीक किया जा सकता है. नियमित रूप से सेल्फ-एग्ज़ामिनेशन, हर साल मैमोग्राफी (40 की उम्र के बाद) और हेल्दी लाइफस्टाइल ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे असरदार तरीका है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें