Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मलाबार गोल्ड का 400वां शोरूम नोएडा में शुरू, वैश्विक विस्तार की नई उड़ान

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े ज्वैलरी रिटेलर्स में से एक मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने 400वें शोरूम की शुरूआत के साथ वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया। यह ऐतिहासिक विस्तार नोएडा के सैक्टर 18 में एक नए शोरूम के उद्घाटन के साथ हुआ, जो ब्रांड के तेज़ी से हो रहे वैश्विक विस्तार को और मजबूत करता है।

मलाबार का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में अपने राजस्व को बढ़ाकर 78,000 करोड़ रुपए करना है। मलाबार समूह के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा, “नोएडा में हमारे 400वें शोरूम का उद्घाटन हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि हमारी विकास संबंधी महत्वाकांक्षाओं का प्रमाण है और भारत तथा वैश्विक स्तर पर हमारी लगातार बढ़ती उपस्थिति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

Advertisement Box

मलाबार समूह के उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम केपी ने कहा, “हम आभूषण खरीदने के अनुभव को ज़िम्मेदार और नैतिक तरीके से पुनर्परिभाषित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हर खरीदारी के साथ हमारे ग्राहकों और उनके हितों की पूरी सावधानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हमारा यह विस्तार 3,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगा।”

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक (भारत संचालन) अशर ओ. ने कहा, “मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पूरे भारत में तेज़ी से प्रगति कर रहा है, जो हमारे लिए सबसे बड़ा बाज़ार और अवसर बना हुआ है। हम इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच बना लेंगे।”

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय संचालन) शामलाल अहमद ने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े आभूषण रिटेलर्स में से एक हैं। वर्तमान में हम 13 देशों में मौजूद हैं। इस वित्तीय वर्ष में न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड जैसे नए देशों में भी विस्तार किया जाएगा, जिससे हमारी कुल वैश्विक उपस्थिति बढ़कर 15 देशों तक पहुंच जाएगी।” ‘ग्रैंडमा होम’ मलाबार समूह की एक और सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य ज़रूरतमंद और बेसहारा महिलाओं को मुफ़्त आवास उपलब्ध कराना है। फिलहाल यह सुविधा बेंगलुरु और हैदराबाद में संचालित हो रही है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें