Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मना करने पर भी ड्राइवर ने पार्वती नदी में उतारी गाड़ी, तेज बहाव में बही पिकअप, दो लापता

धौलपुर: मनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राडोली रपट को पार करते समय पानी के तेज बहाव में एक पिकअप गाड़ी बह गई. गाड़ी में सवार चार लोगों में से दो तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे, जबकि दो अन्य लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ की टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है.

मनिया थाना प्रभारी रामनरेश मीना ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक पिकअप गाड़ी राडोली रपट को पार कर रही थी, जिस पर लगभग ढाई फीट ऊंचा पानी बह रहा था. गाड़ी में चार लोग सवार थे, लेकिन चालक ने लापरवाही दिखाते हुए तेज बहाव वाले पानी में गाड़ी को उतार दिया. थोड़ी देर आगे चलकर गाड़ी पार्वती नदी में बह गई. इस हादसे से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. गाड़ी में सवार दो लोग बमुश्किल तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे, लेकिन केबिन में फंसे दो अन्य यात्रियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है.

Advertisement Box

लोगों ने चेताया, लेकिन चालक नहीं माना: थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है. बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया है. रपट के आसपास मौजूद लोगों ने चालक को गाड़ी पानी में न उतारने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने किसी की न सुनते हुए गाड़ी को तेज बहाव में डाल दिया. इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. प्रशासन लगातार लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रहा है, लेकिन फिर भी लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं. इस बरसाती सीजन में अब तक लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बड़ी घटनाओं के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं.

धौलपुर में बाढ़ की स्थिति में सुधार : धौलपुर जिले में चंबल नदी का जलस्तर 4 मीटर कम होने से प्रशासन को राहत मिली है, हालांकि तटीय क्षेत्रों में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. एसडीआरएफ और सेना लगातार फंसे लोगों को बचा रही है. वहीं, पार्वती बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए. चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 12 मीटर ऊपर पहुंच गया था, जिससे 40 से अधिक गांव प्रभावित हुए. हालांकि, गुरुवार रात से जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है.

पार्वती बांध के गेट खोले: जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पपेन्द्र मीणा ने बताया गुरुवार दिन और रात्रि को डांग क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में भारी पानी की आवक हुई है. रात्रि को चार गेट 3 फीट खोलकर करीब 5000 क्यूसेक पानी पार्वती नदी में रिलीज कर दिया है. इससे सैपऊ बाड़ी रपट मार्ग, सखवारा रपट मार्ग, मलोनी खुर्द रपट मार्ग, टेकुली रपट मार्ग, राडोली रपट मार्ग, नागर रपट मार्ग एवं नादोली रपट मार्ग पर करीब 2 से 3 फीट पानी की चादर चल रही है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें