Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनमोहन सिंह को ‘रोबोट’ बताए जाने पर जूली-गहलोत ने भाजपा को घेरा, बयान को बताया शर्मनाक

जयपुर: भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को ‘रोबोट’ बताए जाने को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह एक महान अर्थशास्त्री का अपमान है.

टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जैसे सम्मानित व्यक्तित्व पर राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास द्वारा की गई टिप्पणी न केवल घोर निंदनीय, अशोभनीय और शर्मनाक है, बल्कि भाजपा की मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है. यह भाजपा की संकीर्ण सोच, वैचारिक दरिद्रता और विद्वेषपूर्ण राजनीति का जीता-जागता प्रतीक है. जूली ने लिखा कि डॉ सिंह ने न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को गहरे संकट से उबारा, बल्कि सत्यनिष्ठा, सादगी और शालीनता से सार्वजनिक जीवन में एक उच्च आदर्श स्थापित किया. यह अशोभनीय टिप्पणी देश के लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान है. उन्होंने लिखा कि राधामोहन दास जैसे अपरिपक्व नेता को इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए तुरंत देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. मनमोहन सिंह का अपमान भारत का अपमान है और हम इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे.

Advertisement Box

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेताओं की आदत बन चुकी है कि वो आए दिन कांग्रेस के नेताओं पर टिप्पणी करते रहते है. भाजपा के प्रदेश प्रभारी दिल्ली से ही सोच कर आते हैं कि राजस्थान आते ही मीडिया में कैसे छाया जाए. आज मुझे कौन सी न्यूज बनवानी है. इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है. मनमोहन सिंह के बारे में जो पूरी दुनिया में ओपनियन है कि वो कितने महान अर्थशास्त्री थे. जब भारत में ही भाजपा के लोग उनकी आलोचना करते हैं, तो दुनिया भी हैरान हो जाती है. अगर भाजपा के लोग उनकी आलोचना करेंगे तो पूरी दुनिया में इन्हीं की आलोचना होगी.

यह कहा था मोहनदास अग्रवाल ने: दरअसल भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि राजीव गांधी ने आईटी के क्षेत्र में बहुत काम किया है. उन्होंने ‘रोबोट’ प्रधानमंत्री भारत को दिया था. मनमोहन सिंह उन्हीं की खोज थे. इसलिए जो रोबोट बनाने की कला राजीव गांधी के पास थी वो आज साइंस के पास भी नहीं है.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें