Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंत्री किरोड़ी बोले-भाजपा में जात नहीं, विचारधारा से बनते हैं नेता, मैं नहीं मानता जाति

अलवर: कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा जाति के आधार पर नेता पैदा नहीं करती है. यहां विचारधारा के आधार पर नेता बनते हैं. हमारी पार्टी में सभी जाति व समाज के अच्छे अच्छे नेता हैं. वैसे मैं जाति को नहीं मानता. प्रभारी मंत्री मीणा शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बिचगांवा में पिछले दिनों दो कांवड़ियों की करंट से मौत की घटना को दुखद बताया व कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार ने 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया है, जबकि ऐसे मामलों में 5 लाख रुपए मुआवजे का नियम है. बिचगांवा में अब भी पीड़ित परिवारों की मांग को लेकर धरने पर कहा कि ऐसे मामलों में कोई भी राजनीति कर सकता है. धरने के पीछे भी कोई राजनीति हो सकती है.

Advertisement Box

सरिस्का में हैबीटाट को रखेंगे सुरक्षित: प्रभारी मंत्री मीणा ने सरिस्का के सीटीएच को बढ़ाने के प्रस्ताव पर कहा कि इस सम्बन्ध में केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव से बात हुई है. उन्होंने आश्वस्त किया कि सरिस्का में हैबीटाट पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा. हैबीटाट के अलावा जगह पर सीटीएच बढ़ाने का प्रस्ताव है. वैसे अभी सरिस्का में सीटीएच बढ़ाने का प्रस्ताव लागू नहीं हुआ.

एसआई भर्ती में कांग्रेस सरकार ने पत्ता भी हिलाया: कृषि मंत्री मीणा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार एसआई भर्ती प्रकरण में पत्ता तक नहीं हिलाया जबकि भजनलाल सरकार ने इस मामले में 58 एसआई और आरपीएससी के दो सदस्यों को जेल में डाला है. एसआई भर्ती निरस्त करने की मांग स्वयं उनकी थी, लेकिन ऐसे मामलों में परिवार की सर्वसम्मत बात माननी होती है. मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में 18 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जबकि भाजपा सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ.

ईआरसीपी से लिंक होगी रूपारेल नदी: प्रभारी मंत्री किरोड़ीलाल ने कहा कि ईआरसीपी योजना से रूपारेल नदी को लिंक किया जाएगा. ब्रह्मणी नदी को रूपारेल नदी से जोड़ेंगे. इससे अलवर एवं भरतपुर को भरपूर पानी मिल सकेगा. इसका सरकार ने बजट में प्रावधान किया है. भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में पानी लाने के क्षेत्र में काफी काम हुआ.

हरियाली तीज पर लगेंगे 10 लाख पौधे: जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि हरियाली तीज पर अलवर जिले में एक दिन में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे. प्रदेश में इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है. इसमें 7 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके.

विधायक अब कोटे से एक करोड़ जर्जर भवनों को दे सकेंगे : प्रभारी मंत्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने हर साल विधायक कोटे से 20 प्रतिशत राशि सरकारी जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए जारी करने के नए आदेश दिए हैं. झालावाड़ हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अलवर में भी सरकारी स्कूलों में 221 कक्ष जीर्णशीर्ण है, जिनकी मरम्मत को लेकर अभी मीटिंग में बात की है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें