Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल के टैक्सी चालक की झालावाड़ में हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़: कोतवाली थाना पुलिस ने टैक्सी कार चालक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है. हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात लोग किराए की टैक्सी लेकर भोपाल से झालावाड़ पहुंचे. उन्होंने अपने अन्य साथी के साथ टैक्सी चालक को बंधक बना अपहरण कर लिया था. बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया. चारों आरोपियों ने चालक का शव डाक बंगले के निकट झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.

आरोपियों ने कार व मोबाइल लूटा: पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों ने कार चालक की हत्या ऐशो आराम के लिए की थी. आरोपी टैक्सी चालक की हत्या करने के बाद कार को बेचने के लिए मनीष जाटव नाम के व्यक्ति को सौंप फरार हो गए. मामले में जानकारी देते एसपी अमित कुमार ने बताया कि गत दिनों डाक बंगले पर बने हुए अंडरपास के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे. इसी दौरान जिला स्पेशल टीम को तीन धार के निकट एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार बेचने की सूचना मिली. पुलिस ने इस कार को जब्त कर अनुसंधान शुरू किया था.

Advertisement Box

अज्ञात शव की हुई शिनाख्त: एसपी ने बताया कि कार भोपाल निवासी इस्माइल के नाम से रजिस्टर्ड थी. बाद में पुलिस ने वाहन मालिक से इसकी पूछताछ की, तो पता लगा कि उसका ड्राइवर पंकज साहू कार को लेकर बुकिंग पर निकला था. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट निशातपुरा, भोपाल थाने में दर्ज की गई है. बाद में पुलिस ने पंकज साहू के परिजनों से संपर्क किया. परिजनों ने झालावाड़ पहुंच डाक बंगले के निकट मिली अज्ञात शव की शिनाख्त उनके बेटे पंकज साहू के रूप में की.

मृतक के पिता ने दर्ज कराया हत्या का मामला: डाक बंगले के निकट मिले पंकज साहू के शव की शिनाख्त के बाद पिता रामदयाल साहू ने कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पंकज साहू भोपाल में इस्माइल नाम के युवक की टैक्सी चलाया करता था. गत दिनों वह टैक्सी में अज्ञात लोगों को बैठाकर बुकिंग पर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा. इस्माइल ने पंकज साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल में दर्ज कराई. अज्ञात लोगों ने मिलकर पंकज साहू की हत्या कर दी.

पकड़े गए आरोपी: एसपी अमित कुमार ने बताया कि रामदयाल साहू की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. तीनों अज्ञात लोगों की पहचान राजेश, अनिल और अफजल के रूप में हुई है. तीनों आरोपी मध्य प्रदेश निवासी हैं. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी अपने अन्य साथी पवन जाटव के साथ कार चालक की हत्या कर उसका मोबाइल बेच फरार हो रहे थे. जिन्हें मध्य प्रदेश के सोयत कलां से गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि वारदात में शामिल झालरापाटन निवासी पवन जाटव की तलाश की जा रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें