Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भील समाज के कार्यक्रम में आपस में भिड़े नेताओं के समर्थक, पुलिस ने किया बीच-बचाव

झालावाड़: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रविवार को आयोजित विशाल आम सभा व रैली कार्यक्रम के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत और स्थानीय भील समाज नेता अरविंद भील के समर्थक एक दूसरे से भिड़े गए. कार्यक्रम में हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. इस बीच अरविंद भील और उसके समर्थकों को सभास्थल से दूर हटाया गया. बाद में पुलिस ने अरविंद भील को शहर से दूर ले जाकर छोड़ दिया. जिससे पैदल रैली के दौरान दोनों पक्षों में टकराव के हालात न बने.

दरअसल, सांसद राजकुमार रोत मुख्य अतिथि के रूप में भील समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी बीच स्थानीय नेता अरविंद भील अपने समर्थकों के साथ भगवा झंडे लेकर सभास्थल पर पहुंचे. इस दौरान सांसद समर्थकों ने भगवा झंडों को हटाने तथा नीचे बैठने के लिए कहा. लेकिन अरविंद भील समर्थकों के साथ भगवा झंडे लिए ही सभास्थल पर खड़े रहे. जिसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए. ऐसे में पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों को अलग करना पड़ा. इस दौरान पुलिस अरविंद को वहां से दूर ले गई.

Advertisement Box

स्थानीय भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप: मामले में सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि सामाजिक न्याय को लेकर आज यहां समाज की आमसभा रखी गई थी. जिसमें पीपलोदी हादसे के पीड़ितों में मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए तथा घायलों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग प्रदेश सरकार से की गई है. इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. लेकिन भाजपा नेताओं के इशारे पर भील समाज के कुछ लोगों द्वारा सभास्थल पर व्यवधान डाला गया. इस दौरान पुलिस भी हंगामा देखती रही.

उनका आरोप है कि यह सब यहां के स्थानीय भाजपा नेताओं के इशारे पर हुआ है, लेकिन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे. उधर भील समाज के स्थानीय नेता अरविंद भील ने कहा कि वह हाथों में भगवा झंडे लेकर भील समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. जब कार्यक्रम ही भील समाज का है, तो उन्हें क्यों रोका गया. इधर कार्यक्रम को लेकर झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि भील समाज के कार्यक्रम में किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. न ही पुलिस ने किसी को हिरासत में लिया है. कार्यक्रम के दौरान समाज के कुछ लोग एक-दूसरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. तनावपूर्ण हालात के दौरान कुछ लोगों को वहां से हटाकर शहर से दूर छोड़ा गया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें