Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा में ऐसा शिवालय, जहां एक ही शिवलिंग में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं भोले के भक्त

भीलवाड़ा: सावन माह में शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं. भीलवाड़ा शहर में एक ऐसा शिव मंदिर है, जहां भोले के भक्त एक ही शिवलिंग में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं. मान्यता है कि यहां पूजा करने से सभी ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल मिल जाता है. यह मंदिर शहर के पास हरणी महादेव तीर्थ स्थल पर स्थित है. इसमें 5 फीट ऊंचे शिवलिंग में 12 ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप नजर आता है. यहां भक्तों का कहना है कि बहुत से लोग 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने नहीं जा सकते हैं, ऐसे में इस शिव मंदिर में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग की पूजा कर फल प्राप्त कर सकते हैं.

70 साल पहले हुई थी स्थापना: पुजारी शिवम शर्मा का दावा है कि यह प्रदेश का इकलौता शिव मंदिर है, जहां एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग हैं. मंदिर की स्थापना शिवभक्त रामस्वरूप अग्रवाल ने 70 वर्ष पहले की थी. सावन में सुबह 5 से रात 10 बजे तक लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं. यहां दिन में तीन बार शृंगार और दो बार रुद्राभिषेक किया जाता है.सुबह मंगला आरती के बाद रुद्राभिषेक करके विशेष शृंगार किया जाता है. प्रदेश से शिवभक्त आते हैं. यहां दान डिजिटल रूप से भी दिया जा सकता है. यहां सावन माह के अलावा भीहर सोमवार को शिवभक्त बड़ी संख्या में यहां आते हैं.

Advertisement Box

पहाड़ों के बीच रमणीय स्थल:हरणी महादेव तीर्थ स्थित 12 ज्योतिर्लिंग वाला शिव मंदिर पहाड़ों के बीच स्थित है. सावन में व्रतधारी भक्त यहां पूजा करते हैं. भक्तों का कहना है कि हम देश में अलग-अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने नहीं जा सकते. ऐसे में यहां पूजा से संतुष्टि मिल जाती है.

मंदिर की खासियत

  • 70 साल पुराना मंदिर
  • 05 फीट ऊंचा शिवलिंग
  • 12 ज्योतिर्लिंग एक साथ
  • 03 शृंगार होते हैं दिनभर में
  • 02 बार रुद्राभिषेक किया जाता
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें