Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारी बारिश के चलते रेलवे अलर्ट, ट्रैक और अंडरपास में जलभराव रोकने का विशेष इंतजाम

जयपुर: प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. इसका असर रेलवे यातायात पर भी पड़ रहा है. रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से कई जगह पर रेलवे यातायात प्रभावित हो रहा है, हालांकि रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रेलवे सेवा को सुचारू रखने और ट्रैक पर बने अंडरपासों में जलभराव को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. जिन रेलवे अंडरपासों पर पानी भरने की आशंका है, वहां विशेष व्यवस्थाएं की गई है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जिन रेलखण्डों में अत्यधिक बारिश की संभावना है, वहां जलभराव वाले अंडरपास को चिह्नित कर लिया गया है. ऐसे स्थानों की विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग की जा रही है. रेलवे ट्रैक के कटाव की स्थिति से निपटने के लिए मिट्टी के कट्टे व रोड़ी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि अंडरपास में पानी भरने की समस्याओं से निपटने के लिए चिह्नित अंडरपासों की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है. भारी बारिश और निकटवर्ती एरिया में जलभराव होने की स्थिति में रोड अंडरब्रिज-अंडरपास से गुजरने वाले सड़क यातायात को रोकने और सचेत करने के लिए 328 स्थायी चौकीदारों की नियुक्ति की गई है. जलभराव वाले रोड अंडर ब्रिज-अंडरपास पर लोगों को सतर्क करने के लिए रेड क्रॉस या स्टॉप के संकेतक बनाए गए है.

रेलवे की ओर से रोड अंडरब्रिज या अंडरपास में भरे पानी के तुरंत निकास के लिए पंप लगाए है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को राहत मिल सके. इसके साथ ही निचले स्तर वाले क्षेत्रों में स्थानीय निकाय के साथ समन्वय कर अंडरपास में पानी नहीं आने देने पर भी कार्य किया जा रहा है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें