Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य बोले, साधु-संतों के बारे में टीका टिप्पणी से बचें…ये सनातन के प्रहरी

सवाई माधोपुर:जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि किसी भी सनातनी संत, मठ, धर्मगुरु, कथावाचक या अन्य धर्माधिकारी के बारे में टीका टिप्पणी से बचना चाहिए. इनके बारे में सही जानकारी होने तक कुछ भी कहना उचित नहीं है. ये लोग सनातन के प्रहरी हैं. ये देश की संस्कृति को मजबूत करते हैं. मंदिर-मठों के सेवादारों के प्रति अच्छे भाव रखने चाहिए. मंदिर, मठ और आश्रम हर आपदा में लोगों की मदद करते हैं. वे अनुरुद्धाचार्य के महिलाओं पर बयान को लेकर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे.

सर्व समाज की भगवा महाकावड़ यात्रा में भाग लेने सवाई माधोपुर आए विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मीडिया से कहा कि धर्म के प्रति निष्ठा ही सनातन के नैतिक मूल्यों की रक्षा कर सकती है. ऐसे आयोजन हमारी धर्म और संस्कृति के लिए अत्यंत आवश्यक है.आज की कावड़ यात्रा कई मायनों में अहम है.आज देश का परचम दुनिया में लहरा रहा है. यह भारतवर्ष के विकास और गौरव के साथ ही हर भारतीय और सनातनी के लिए गर्व की बात है. वर्ष 2014 के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति और परंपराओं का उत्थान हुआ.इसी सनातन संस्कृति और परम्पराओं को लेकर भारत को पूरी दुनिया में जाना जाता है.उन्होंने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को जनसेवा के लिए याद किया. इससे पहले विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नगर अध्यक्ष नरेश सिंधी समेत कार्यकर्ताओं ने विधायक बालमुकुंद आचार्य का स्वागत किया.

Advertisement Box

भव्य कावड़ यात्रा में शिव लीलाएं: जिला मुख्यालय के पुराने शहर में सर्व समाज की भगवा महाकावड़ यात्रा निकाली गई. 191 कावड़िये सोलेश्वर महादेव से जल लेकर रामद्वारा पहुंचे, जहां से कावड़ एवं शोभायात्रा शुरू हुई, जो शहर के मुख्य बाजार से गुजरी. नीम चौकी स्थित रामद्वारा पर त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्भौर ट्रस्ट के प्रधान सेवक ने कावड़ की पूजा की. कावड़ यात्रा के दौरान वाराणसी से आए कलाकारों में शिव के विभिन्न रूपों का जीवंत नमूना पेश किया. उन्होंने शिव विवाह, शिव तांडव समेत कई लीलाओं से माहौल भक्तिमय कर दिया. शिवलीलाएं देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए. कावड़ यात्रा पर लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की. रास्ते में कई जगह जलपान के इंतजाम किए गए. कावड़ यात्रा खंडार तिराहे से होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी. फिर दंडवीर बालाजी से ठठेरा कुंड होते हुए राजबाग पहुंची, जहां शिव विवाह की लीला मंचन किया गया.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें