Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भजनलाल सरकार में अरुण चतुर्वेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, IAS ठकराल सदस्य सचिव बने

जयपुर: प्रदेश की भजनलाल सरकार में एक बार फिर राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ पूर्व आईएएस नरेश कुमार ठकराल को सदस्य सचिव बनाया गया है. शनिवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने इसके आदेश जारी किए. दोनों की नियुक्ति डेढ़ साल की होगी.

ये हुए आदेश जारी : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-आई और 243-वाई तथा राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के उपबन्धों के अनुसरण में राज्यपाल राज्य वित्त आयोग का गठन करते हैं, जो अरूण चतुर्वेदी, अध्यक्ष और नरेश कुमार ठकराल, से.नि. आईएएस सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.

Advertisement Box

आयोग के अध्यक्ष और सदस्य सचिव इस अधिसूचना की तारीख से डेढ़ वर्ष की कालावधि के लिए पद धारण करेंगे. बता दें कि अरुण चतुर्वेदी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय कैबिनेट मंत्री रहे हैं. इस विधानसभा चुनाव में अरुण चतुर्वेदी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, लेकिन अब उनके वरिष्ठ और कार्य शैली को देखते हुए उन्हें वित्त आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है.

आयोग अपनी सीमाओं रह कर सुझाव देगा : राजस्थान वित्त आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि आयोग अपनी सीमाओं में रहकर पंचायतों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति सुधारने को लेकर सुझाव देगा. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा नेतृत्व का आभार है कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. चतुर्वेदी ने कहा, “मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा. आयोग का मुख्य कार्य पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों की टैक्स व्यवस्था, संसाधनों और विकास कार्यों की समीक्षा करना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके.” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और पंचायत व नगर निकायों में जन सेवा के कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक सुधारों पर काम होगा. चतुर्वेदी ने ज़ोर देकर कहा कि टैक्स कलेक्शन की व्यवस्था और केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली धनराशि का सही ढंग से पुनर्वितरण (रिलोकेशन) सुनिश्चित करना भी आयोग की प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग संवैधानिक सीमाओं में रहकर ही सुझाव देगा, ताकि स्थानीय निकायों का विकास और सेवा कार्यों की गुणवत्ता बेहतर हो सके.

ये रहेगा काम :

  • आयोग सभी स्तरों पर पंचायतों की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन करेगा कई विषयों के संबंध में सिफारिश करेगा.
  • आयोग सभी स्तरों पर नगरपालिकाओं की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन भी करेगा और कई विषयों के संबंध में सिफारिश करेगा.
  • आयोग ऐसे समस्त मामलों में, जहां जनसंख्या करों और शुल्कों और सहायता अनुदानों के न्यागमन के निर्धारण के लिए एक कारक के रूप में है, वहां 2011 जनगणना की जनसंख्या को अंगीकृत करेगा.
  • आयोग उन आधारों को उपदर्शित और उपलब्ध करवायेगा जिन पर उसके निष्कर्ष आधारित है साथ ही स्थानीय सरकारों के प्राप्तियों और व्यय के प्राक्कलन किया गया है.
  • आयोग, ऐसे उपान्तरणों के साथ जो आवश्यक हो, भारत सरकार के 13वें वित्त आयोग द्वारा सुझाए गए आदर्शों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा.
  • आयोग अपने कार्यकाल की समाप्ति अथवा समाप्ति के पूर्व, 1 अप्रैल, 2025 से प्रारंभ होने वाले पांच वर्षों की अवधी के लिए, उपर्युक्त प्रत्येक मामले पर, अपनी रिपोर्ट (अंग्रेजी और हिन्दी में) उपलब्ध करवायेगा.

डीडवाना के नावां शहर के पगल्या वाले बाबा धाम में चल रहे आठ दिवशीय नि: शुल्क एक्यूप्रेशर शिविर का शनिवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष व नवनियुक्त वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने अवलोकन किया. नावां पहुच कर चतुर्वेदी ने सवर्प्रथम पगल्या वाले बाबा धाम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. चतुर्वेदी के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने भी शिविर के बारे में जानकारी ली.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें