Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भजनलाल कैबिनेट की आज होगी बैठक, जानें किन बड़े मसलों पर हो सकता है फैसला? क्या सेवा नियमों…

जयपुर. राजस्थान में आज कुछ बड़ा होने वाला है. आज भजनलाल सरकार की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित है. बैठक दोपहर 12 बजे होगी. पहले कैबिनेट की बैठक होगी. उसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक बुलायी गई है. इन बैठकों में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इन बैठकों में सरकार सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे सकती है. इसके साथ ही ‘राइजिंग राजस्थान’ में जिन कंपनियों के साथ MoU हुए थे उनके लिए कस्टमाइज पैकेज का भी ऐलान हो सकता है.
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में सीएम भजनलाल स्वाधीनता दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों का फीडबैक लेंगे. इस बार राज्यस्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है. इसके साथ सीएम भजनलाल बैठक में मंत्रियों से विभिन्न विभागों में चल रहे कामों का भी फीडबैक लेंगे. बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. संभावना जताई जा रही है कि इन बैठकों में राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा केस पर भी हो सकती है चर्चा
हालांकि इस मामले में सरकार की ओर से गठित कैबिनेट सब कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है. वहीं सरकार हाईकोर्ट को बता चुकी है कि उसका फिलहाल भर्ती रद्द करने का कोई विचार नहीं है. लेकिन इस मामले में हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है. लिहाजा सरकार इस पर भी चर्चा कर सकती है. सीएम इस पूरे मामले का भी अपडेट ले सकते हैं. हाईकोर्ट में सरकार की ओर से दिए गए जवाब के बाद विपक्ष उस पर हमलावर हो रहा है.

लंबे समय बाद कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है
बैठक में अगर सरकार सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी देती है तो यह बड़ा फैसला होगा. इस बार लंबे समय बाद कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है. लिहाजा सबकी नजरें इस पर टिकी है कि सरकार की तरफ से पेंडिंग चल रहे मामलों में क्या फैसला होगा? इस बैठक में डिस्किस होने वाले मुद्दों और फैसलों पर बाद में दोपहर 2.30 बजे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सरकार के फैसलों के बारे में मीडिया से मुखातिब होंगे. बहरहाल बैठकों की तैयारियों चल रही है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें