Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्लाउज-साड़ी, मंगलसूत्र और घूंघट… जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर बना ‘महिला’

शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर पुलिस से बचने के लिए महिला बनकर घर में छुपा बैठा था। सिर पर साड़ी का पल्लू, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और चेहरे पर घूंघट… पर पुलिस की नजरों को आखिर कब तक धोखा दे पाता? चार महीने से फरार इस बदमाश की तलाश में जोधपुर की सदर कोतवाली थाना पुलिस की टीमें जुटी थीं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता था। वजह? जब भी पुलिस दबिश देती, घर में बैठी एक ‘महिला’ इशारों में कह देती – “दयाशंकर घर पर नहीं है।” और पुलिस वापस लौट जाती।

लेकिन पुलिस भी आखिर पुलिस है! शक बढ़ा तो मुखबिरों का जाल बिछाया गया और एक दिन पक्की सूचना मिली कि जिस ‘महिला’ को पुलिस अब तक घर की सदस्य मान रही थी, असल में वही दयाशंकर है। फिर क्या था! इस बार पुलिस ने बिना कोई शोर किए नजर रखनी शुरू कर दी। जैसे ही पुष्टि हुई, टीम ने दबिश दी और घूंघट में बैठा ‘महिला’ जब उठ खड़ा हुआ तो सब दंग रह गए – वो और कोई नहीं बल्कि खुद हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर था।

Advertisement Box

दयाशंकर पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ सदर कोतवाली में एक गंभीर मारपीट का केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसने एक व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल मार दी थी। इस मामले के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन दयाशंकर बेहद शातिर निकला।

उसने फरारी के दौरान अपने हुलिए को पूरी तरह बदल लिया। चेहरे की शेविंग, हाथों की वैक्सिंग, यहां तक कि पूरी तरह महिलाओं की तरह कपड़े पहनने लगा। पड़ोसियों तक को शक न हो, इसके लिए वह घर से बाहर नहीं निकलता था। हर बार पुलिस आती, तो घूंघट में बैठा यह ‘महिला’ इशारे से जवाब देती और पुलिस भ्रमित होकर लौट जाती।

दयाशंकर की यह नौटंकी महीनों चली, लेकिन ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने जब इस बार कार्रवाई की तो शातिर का नाटक खत्म हो गया। गिरफ्तार करने वाली टीम भी उसकी हरकतों पर हैरान रह गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दयाशंकर एक ‘अभिनय कलाकार’ की तरह खुद को महिला साबित करने में लगा था। हालांकि अब उसकी सारी अदाकारी सलाखों के पीछे होगी।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके बाकी साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। वहीं जोधपुर में यह गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गई है – क्योंकि ऐसा ‘फिल्मी सीन’ शायद ही किसी ने देखा या सुना हो!

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें