बूंदी कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन: नरेश मीणा के लिए ये क्या बोल गए विधायक अशोक चांदना…जानिए
बूंदी: कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया. इस दौरान हिंडोली विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने युवा नेता नरेश मीणा के गुर्जर समाज पर विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी. चांदना ने कहा कि नरेश छोटा भाई है और भावुक इंसान है. कभी-कभी भावनाओं में बहकर ज्यादा बोल जाता है. चांदना ने कहा कि किसी भी समाज पर टिप्पणी उचित नहीं है. जब नरेश से मिलेंगे, तो उसे समझाएंगे.
इससे पहले कांग्रेस ने बिगड़ी कानून व्यवस्था, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने, अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध बढ़े हैं. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. प्रशासन ने दो सप्ताह में गिरदावरी पूरी कर मुआवजा रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया. चांदना ने चेताया कि तय समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
Advertisement Box
गुर्जर समाज पर टिप्पणी पर बोले: गुर्जर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में बूंदी सदर थाने में नरेश मीणा के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इससे संबंधी सवाल पर विधायक चांदना बोले, ‘मैंने वायरल वीडियो देखा नहीं है, न ही अभी नरेश से मिला हूं, लेकिन किसी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. नरेश भावुक है, कई बार भावनाओं में बह जाता है. जब मिलूंगा, तब उसे समझाऊंगा. नरेश को लेकर चांदना ने कहा कि सिर्फ एक थप्पड़ के मामले में 8 माह जेल में रखना किसी को प्रताड़ित करने जैसा है. अधिक से अधिक एक या दो माह की सजा होती, लेकिन नरेश और परिजनों को द्वेषतापूर्वक परेशान किया गया’.
स्मार्ट मीटर नामंजूर: विधायक चांदना ने कहा कि सरकार बिजली नहीं दे पा रही, लेकिन जबरन स्मार्ट मीटर लगवा रही है. हिंडोली और नैनवां क्षेत्र में भारी बारिश से 95% फसलें बर्बाद हुईं, लेकिन अब तक मुआवजा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी प्रतिष्ठा यादव, जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी व सत्येश शर्मा आदि मौजूद थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?
Download App from
Follow us on
Donate Us
बूंदी कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन: नरेश मीणा के लिए ये क्या बोल गए विधायक अशोक चांदना…जानिए
बूंदी: कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया. इस दौरान हिंडोली विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने युवा नेता नरेश मीणा के गुर्जर समाज पर विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी. चांदना ने कहा कि नरेश छोटा भाई है और भावुक इंसान है. कभी-कभी भावनाओं में बहकर ज्यादा बोल जाता है. चांदना ने कहा कि किसी भी समाज पर टिप्पणी उचित नहीं है. जब नरेश से मिलेंगे, तो उसे समझाएंगे.
इससे पहले कांग्रेस ने बिगड़ी कानून व्यवस्था, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने, अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध बढ़े हैं. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. प्रशासन ने दो सप्ताह में गिरदावरी पूरी कर मुआवजा रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया. चांदना ने चेताया कि तय समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
गुर्जर समाज पर टिप्पणी पर बोले: गुर्जर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में बूंदी सदर थाने में नरेश मीणा के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इससे संबंधी सवाल पर विधायक चांदना बोले, ‘मैंने वायरल वीडियो देखा नहीं है, न ही अभी नरेश से मिला हूं, लेकिन किसी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. नरेश भावुक है, कई बार भावनाओं में बह जाता है. जब मिलूंगा, तब उसे समझाऊंगा. नरेश को लेकर चांदना ने कहा कि सिर्फ एक थप्पड़ के मामले में 8 माह जेल में रखना किसी को प्रताड़ित करने जैसा है. अधिक से अधिक एक या दो माह की सजा होती, लेकिन नरेश और परिजनों को द्वेषतापूर्वक परेशान किया गया’.
स्मार्ट मीटर नामंजूर: विधायक चांदना ने कहा कि सरकार बिजली नहीं दे पा रही, लेकिन जबरन स्मार्ट मीटर लगवा रही है. हिंडोली और नैनवां क्षेत्र में भारी बारिश से 95% फसलें बर्बाद हुईं, लेकिन अब तक मुआवजा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी प्रतिष्ठा यादव, जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी व सत्येश शर्मा आदि मौजूद थे.
Service Providers
Loading…
‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
और भी पढ़ें
Bhilwara : बड़लियास को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Bhilwara : पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर जन्मदिन मंदिर या गौशाला में जाकर सेवा-कार्य के साथ मनावे
Bhilwara : ईएसआईसी अधिकारियों से मिलकर इंटक प्रतिनिधिमंडल ने उठाई श्रमिकों की समस्याएं
Bhilwara : बड़लियास क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना, शीघ्र समाधान की मांग
Bhilwara : पद्मिनी क्लब की नई पहल, बीज यात्रा से हरियाली तक शुरू किया अनूठा अभियान
Bhilwara : वंचित बच्चों के लिए आगे आया नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, स्वास्थ्य से शिक्षा तक मिला सहयोग
Bhilwara : गोगामेड़ी जन्मोत्सव पर करणी सेना ने भरी नई हुंकार, संगठन को मिली नई मजबूती
Bhilwara : नौगावां ट्रस्ट की बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय