Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीस हजार नए कार्यकर्ता तैयार करेगी कांग्रेस सेवादल, 11 अगस्त से होगा जिलों में प्रशिक्षण शिविर

जयपुर: सेवादल और कांग्रेस पार्टी की रीति नीति, संस्कृति और विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए राजस्थान कांग्रेस सेवादल 20 हजार नए ‘श्वेत सैनिक’ तैयार करेगी. इसके लिए 11 अगस्त से सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को हुई कांग्रेस सेवादल की प्रदेश स्तरीय विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला लिया गया.

बैठक में देश के वर्तमान हालात और ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की शपथ ली. हर जिले में 200 से 500 लोग नए युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे. बैठक के बाद कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि संगठन का लक्ष्य 20 हजार नए श्वेत सैनिक प्रशिक्षित करने का है. इसके लिए सभी जिलों में तीन दिवसीय प्राइमरी और सहयोगी कैंप शुरू किए जाएंगे. इनमें 200 से 500 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण शिविरों में कांग्रेस और सेवादल की विचारधारा, संस्कृति और रीति नीति से अवगत कराया जाएगा. साथ ही अनुशासन में रहने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी.

Advertisement Box

आजादी से भी पुराना है सेवादल: उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल देश की आजादी से भी पुराना संगठन है और अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जब चंपारण गए थे, तब भी सेवादल संघर्ष कर रहा था. प्रदेशाध्यक्ष शेखावत ने कहा कि पहले कांग्रेस की सोच यह थी कि भारत को ‘भारत’ कैसे बनाया जाए. उसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान कांग्रेस सेवादल अपनी पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ा रही है कि कैसे तिरंगे की सोच को मजबूत करना है. कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना है. संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे.

तिरंगा यात्रा निकालेंगे: उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. उसे बचाने के लिए कांग्रेस के ये ‘श्वेत सिपाही’ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे. राहुल गांधी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना है. शेखावत ने कहा कि आगामी अगस्त क्रांति के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी कांग्रेस सेवा दल सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकलेगी. बैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल, प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत और कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री ललित तूनवाल भी मौजूद रहे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें