Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर का जायका छाया जयपुर फेयर में, 100 नमकीन और 20 अचार की वैरायटी ने मचाया धमाल

जयपुर. राजस्थान अपने विभिन्न इलाकों के खास स्वाद के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां के चटपटे जायके को लोग बहुत पसंद करते हैं. खासकर बारिश के मौसम में बाजारों में चटपटे अचार और नमकीन की खूब मांग रहती है. मॉनसून के सीजन में जयपुर में बीकानेर नमकीन और अचार की सबसे ज्यादा डिमांड होती है. हर साल बीकानेर से अचार और नमकीन के व्यापारी जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे शिल्पम आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर में अपने तैयार उत्पाद लेकर पहुंचते हैं.

इस फेयर में लोग बीकानेर के स्वादिष्ट अचार और नमकीन खरीदने के लिए उमड़ पड़ते हैंय यहां एक ही जगह पर 20 प्रकार के अलग-अलग अचार और बीकानेर की मशहूर 100 प्रकार की नमकीन खरीदने का मौका मिलता है. फेयर में विभिन्न राज्यों और इलाकों के बेहतरीन उत्पादों की स्टॉल्स लगी होती हैं, जिनकी जयपुर में खूब मांग रहती है.
शिल्पम आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर में भारत के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन उत्पादों की 100 स्टॉल्स लगाई गई हैं, जहां लोग बारिश के सीजन में सस्ती कीमत पर खरीदारी कर सकते हैं. 

Advertisement Box

बीकानेर अचार और नमकीन की मांग क्यों रहती है
बीकानेर की नमकीन और अचार को सबसे फेमस माना जाता है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है. जवाहर कला केंद्र के फेयर में बीकानेर से आए अचार और नमकीन के व्यापारी रमेश कुमावत बताते हैं कि वे घर के शुद्ध मसालों के साथ अचार और नमकीन बनाते हैं, जिसमें 100% शुद्धता होती है और किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होती. इस कारण बीकानेरी नमकीन और अचार स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतर होते हैं और बारिश के मौसम में लोग इन्हें खूब खरीदते हैं.
रमेश कुमावत बताते हैं कि जयपुर में उनके 20 से भी अधिक प्रकार के अचार की सबसे ज्यादा मांग रहती है. यहां के लोग महीनों तक उनके अचार का इंतजार करते हैं और किसी फेयर में आते ही अचार नमकीन खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है. उनके पास खासतौर पर लोगों के लिए बीकानेर अचार में केरी, नींबू, सांगरी, ऑवला, गाजर, मिर्च, हल्दी, लहसुन अचार हैं.
साथ ही अचारों के साथ आवले का खास मुरब्बा भी होता है जिसे लोग खरीदते हैं. बीकानेर अचार की कीमतें अलग-अलग होती हैं जिसे लोग अपने स्वाद और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं. बीकानेर अचार की खासियत है कि अचार जितना पुराना होता जाता है, उसका स्वाद उतना ही लाजवाब हो जाता है.
100 तरह की नमकीन एक ही जगह में
यहां फेयर में लोगों के लिए एक ही जगह पर 100 प्रकार की स्वादिष्ट नमकीन उपलब्ध होती हैं. रमेश कुमावत बताते हैं कि वे आज भी अपने पूर्वजों के समय के नुस्खे से खास नमकीन तैयार करते हैं जिनका स्वाद सबसे अनोखा होता है. एक बार जो बीकानेर नमकीन का स्वाद चख लेता है, वह इसे कभी नहीं भूलता. 

रमेश कुमावत बताते हैं कि उनके यहां विशेष रूप से विभिन्न दालों की नमकीन, मूंगफली की नमकीन, लौंग की स्पेशल नमकीन, बेसन के गाठिये की नमकीन, मिक्स नमकीन जैसी 100 प्रकार की वैरायटी की नमकीन का बूफे है जिनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं. जवाहर कला केंद्र में चल रहे शिल्पम आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर का आयोजन खासतौर पर बारिश के मौसम में खास उत्पादों की बिक्री के लिए किया गया है, जहां अब तक लोग लाखों रुपए का घरेलू सामान खरीद चुके हैं. यह फेयर 27 जुलाई तक चलेगा, जिसका समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक रहता है.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें