Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालोतरा में लूणी नदी आने से जमकर झूमे लोग, महिलाओं ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत

बाड़मेर: पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश के बाद सूखे पड़े बालोतरा की लूणी नदी में पानी की आवक होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. लगातार तीसरे साल लूणी नदी में पानी की आवक से उत्साहित लोगों ने झूमते-नाचते हुए बालोतरा में लूणी नदी का स्वागत किया. वहीं, महिलाओं ने लूणी नदी को चुनरी ओढ़ाकर मंगल गीत गए.

बालोतरा में लूणी नदी में पानी की आवक के बाद स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से इसका स्वागत किया. सूखी पड़ी नदी में पानी आते ही स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने नाचते-गाते हुए खुशी का इजहार किया. महिलाओं ने मंगल गीत गाए और चुनरी ओढ़ाकर नदी का स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते हुए नजर आए, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया.

Advertisement Box

लूणी नदी में पानी की आवक से किसानों में भी खुशी की लहर है. किसानों का कहना है कि नदी में पानी आने से आसपास के जल स्तर में वृद्धि होगी, जिससे कुओं में सिंचाई के लिए एक-दो साल तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा. इससे उनकी खेतीबाड़ी में सुधार होगा.

10 सालों में 7 बार लूणी नदी में हुई पानी की आवक: यह पिछले 10 सालों में सातवीं बार है, जब लूणी नदी में पानी आया है. 2025 पहले 2015, 2016, 2017, 2019, 2023 और 2024 में भी पानी आया था. इस साल लगातार तीसरी बार पानी आने से लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें पानी की समस्या से राहत मिलेगी, साथ ही उनकी खेतीबाड़ी में सुधार होगा.

उल्लेखनीय है कि लूणी नदी अजमेर के आनासागर-नाग पहाड़ से निकलती है. यह नागौर, जोधपुर, पाली, बालोतरा, बाड़मेर और जालोर से बहती हुई गुजरात के कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है. नदी की कुल लंबाई 495 किलोमीटर है, जबकि राजस्थान में इसकी लंबाई 330 किलोमीटर है. लूणी नदी का प्राचीन नाम लवण्वती था.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें