Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश से तरबतर राजस्थान… अभी बाकी है मेघों का कहर! मौसम विभाग ने दी चेतावनी

जयपुर. राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. सोमवार को कोटा, जयपुर, बीकानेर संभाग में बारिश हुई. राजस्थान में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 128 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है. राज्य में 1 जून से 6 जुलाई तक 178.5MM बरसात हो चुकी है, जबकि इस अवधि में औसत बरसात 78.4MM होती है.मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है. 6 जिलों में ऑरेंज और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पिछले 24 घंटे के दौरान बारां जिले के छीपाबड़ौद में 52MM, अटरू में 22, कोटा के कानवास में 17, चूरू के रतनगढ़ में 15, जयपुर के फुलेरा में 29, पावटा में 47, दूदू में 23, नरैना में 20, बीकानेर में 33, सवाई माधोपुर के खंडार में 23, सवाई माधोपुर शहर में 19 और अलवर के कोटकासिम में 19MM बरसात दर्ज हुई.
डेली डाटा रिपोर्ट 
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाट रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 399 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
ये रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अजमेर में 33.2 डिग्री, अलवर 37.2 डिग्री, जयपुर में 34.0 डिग्री, सीकर में 33.5 डिग्री, कोटा में 31.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.3 डिग्री, बाड़मेर में 34.8 डिग्री, जैसलमेर में 37.5 डिग्री, जोधपुर में 34.3 डिग्री, बीकानेर में 36.7 डिग्री, चूरू में 34.1 डिग्री और श्री गंगानगर में 39.9 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अजमेर में 24.3 डिग्री, अलवर में 25.0 डिग्री, जयपुर में 24.1 डिग्री, सीकर में 21.0 डिग्री, कोटा में 26.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.2 डिग्री, बाड़मेर 27.0 डिग्री, जैसलमेर में 28.3 डिग्री, जोधपुर में 26.0 डिग्री, बीकानेर में 27.0 डिग्री, चूरू में 26.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.1 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल क्षेत्र के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा. मानसून ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर से होकर गुजर रही है. इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले 4-5 दिन मानसून एक्टिव रहने और भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कोटा, उदयपुर संभाग में 8 से 10 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और 9 जुलाई को कोटा संभाग में एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में अगले 3-4 दिन बारिश कम होगी, जबकि बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें