Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाड़मेर की बेटियां राष्ट्रपति भवन में मनाएंगी रक्षाबंधन, प्रसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को बांधेंगी राखी

बाड़मेर : रक्षाबंधन का पर्व पर राजस्थान के बाड़मेर जिले के लिए गौरव ओर सम्मान का क्षण लेकर आया है. आज जिले की चार बेटियां देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में शामिल होंगी. यह बेटियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने के साथ ही एक विशेष तस्वीर भी भेंट करेंगी. यह अवसर न केवल इन बेटियों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है.

यह गौरवशाली अवसर जिले के रामसर पंचायत समिति के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सियानी (Type-III) में अध्यनरत चार बालिकाओं को मिला है. इन बालिकाओं का चयन राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह के लिए किया गया है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राज राजेश्वरी उपाध्याय के नेतृत्व में ये बालिकाएं दिल्ली पहुंच गई हैं. इन बेटियों और उनके परिवारों में इस खबर से खुशी का माहौल है. सभी किसान परिवारों से आने वाली इन बेटियों के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है.

Advertisement Box

प्रधानाध्यापिका राज राजेश्वरी उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा पूजा कुमारी, कक्षा 11वीं की कमला और रेशू, और कक्षा 12वीं की छात्रा नोखों का चयन इस समारोह के लिए हुआ है. यह उनके लिए एक अद्भुत अनुभव होगा और वे इसे हमेशा याद रखेंगी. समारोह में शामिल होने के लिए इन चारों बालिकाओं के साथ वो दिल्ली पहुंच गई हैं और आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगी.

आज रक्षाबंधन के दिन ये बेटियां राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भाग लेंगी. वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधेंगी और उन्हें अपने हाथों से बनाई गई एक विशेष ‘नाम पट्टिका’ भेंट करेंगी. बेटियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बहुत खास है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें देश की राष्ट्रपति से मिलने का ऐसा अवसर मिलेगा.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें