Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरसात ने मचाया हाहाकार, राजस्थान में 187.7 MM बारिश हो चुकी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राज्य में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. गुरुवार को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश हुई. जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई. सीकर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहा. राजस्थान में अब तक 187.7 MM बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान झुंझुनूं में 70 डिग्री, खेतड़ी में 57 डिग्री, बिसाऊ में 42 डिग्री, चिड़ावा में 37 डिग्री, भरतपुर के पहाड़ी में 45 डिग्री, रूपवास में 50 डिग्री, श्रीगंगानगर के लालगढ़ में 53 डिग्री, श्रीगंगानगर शहर में 17 डिग्री, सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 37 डिग्री, बामनवास में 44 डिग्री, करौली के श्रीमहावीरजी में 35 डिग्री, टोडाभीम में 27 डिग्री, हनुमानगढ़ के नोहर में 24MM बरसात हुई.,0इन जिलों के अलावा सीकर, नागौर, दौसा, धौलपुर, बीकानेर, टोंक, अजमेर समेत कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके अलावा जयपुर में सांगानेर एयरपोर्ट पर 24.2, विराट नगर में 41, पावटा में 34, कोटखावदा में 13MM बरसात हुई.
सबसे कम माउंट आबू में हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाट रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
इन जिलों में मौसम रहा गर्म
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 32.0 डिग्री, अलवर 29.0 डिग्री, जयपुर में 33.3 डिग्री, सीकर में 29.6 डिग्री, कोटा में 33.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.8 डिग्री, बाड़मेर में 37.0 डिग्री, जैसलमेर में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 35.4 डिग्री, बीकानेर में 35.5 डिग्री, चूरू में 27.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 33.7 डिग्री और माउंट आबू में 22 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 21.2 डिग्री, अलवर में 23.6 डिग्री, जयपुर में 26.0 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 27.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.6 डिग्री, बाड़मेर 27.2 डिग्री, जैसलमेर में 28.0 डिग्री, जोधपुर में 27.0 डिग्री, बीकानेर में 26.7 डिग्री, चूरू में 25.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.3 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

Advertisement Box

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मौसम विभाग ने शुक्रवार को करौली और सवाई माधोपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 5 दिन अच्छी बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं, राज्य में अगले दो सप्ताह सामान्य से ज्यादा बरसात होने का भी पूर्वानुमान जारी किया है.
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें