Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बदमाशों ने अस्पताल में मचाया उत्पाच, लाठी-सरियों से मरीज को पीटा, इमरजेंसी कक्ष में की तोड़फोड़

झुंझुनू : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. घटना ने अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. जानकारी के अनुसार, खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र का निवासी गजेंद्र लहूलुहान हालत में अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती हुआ था. उसे रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी कि अचानक 20 से 30 की संख्या में लाठी-सरियों से लैस युवक वहां आ धमके. आरोप है कि ये युवक सीधे मरीज के पास पहुंचे और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.

डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल में पहुंच कर मौका मुआयना किया. अभी तक रिपोर्ट दी नहीं गई. रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Box

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ. सुनील झाझड़िया और अस्पतालकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा. आरोपियों ने डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान भी किया गया. अचानक हुए इस हमले से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जाते समय वे अस्पताल कर्मचारियों को दोबारा हमला करने की धमकियां भी दे गए.

सूचना मिलते ही खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अस्पतालकर्मियों ने इस घटना पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि इस तरह स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें