Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फेसबुक पोस्ट विवाद में दोस्त ने दोस्त की चाकू से गला रेतकर की हत्या

भीलवाड़ा : शहर के सदर थाना क्षेत्र के ओमनगर में फेसबुक पोस्ट को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक दोस्त ने बैंक फाइनेंसर कंपनी में काम करने वाले दोस्त की शनिवार देर रात चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी.

भीलवाड़ा शहर के सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने कहा कि भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर के रहने वाले कमलेश सुथार व सदर थाना क्षेत्र के ओम नगर निवासी रणवीर सिसोदिया आपस में दोस्त थे. कमलेश सुथार निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था. दोनों दोस्त कमलेश व रणवीर के बीच सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर किसी पोस्ट को लेकर विवाद हो गया. रणवीर ने सोशल मीडिया पर बैंक फाइनेंसर कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्त कमलेश सुथार को धमकी दी थी, जिसको लेकर कमलेश आपत्ति जताते हुए रणवीर के घर गया.

Advertisement Box

यहां भी आरोपी रणवीर और कमलेश के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि रणवीर ने कमलेश का चाकू से गला रेत दिया. गंभीर हालत में कमलेश को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मतृ घोषित कर दिया. आरोपी रणवीर सिसोदिया के भी सिर में चाकू से गहरा घाव हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. मृतक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. आरोपी रणवीर सिसोदिया को डिटेन कर लिया है. उसके भी सिर में गहरा घाव होने के कारण उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहां पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें