Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेमिका संग तस्करी कर रहा था सेना का पूर्व जवान, बगल में ठूंस रखी थी पिस्टल, पूरी ठसक में था, फिर अचानक…

बाड़मेर. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अफीम तस्करी के आरोप में सेना के एक जवान को उसकी प्रेमिका और दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है. यह जवान सेना छोड़कर प्रेमिका संग तस्करी कर रहा था. बाड़मेर से सटे बालोतरा जिले के इस शख्स को दिल्ली में 18 किलो 108 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया है. उसके पास लाइसेंसशुदा एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ में चौंकाने वाले और भी खुलासे होने की संभावना है.

जानकारी के अनुसार पकड़ा जवान गोधू राम बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र के दुर्गुंडा कादानाड़ी का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे 7 जुलाई को दिल्ली के कालिंदी कुंज में पकड़ा था. उसने अपनी क्रेटा कार के फुटमैट के नीचे अफीम छिपा रखी थी. स्पेशल सेल ने जब उसकी कार की तलाश ली तो पहले को उसे कुछ नहीं मिला. लेकिन बाद में जब कार की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो फुटमेट के नीचे अफीम मिली. यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. बरामद अफीम की कीमत लाखों रुपये में है.
शादीशुदा है आरोपी की प्रेमिका
गोधू राम के साथ उसकी प्रेमिका देवी भी थी. देवी पहले से शादीशुदा है लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ उसके कारोबार में साथ दे रही थी. उनके साथ गोधू राम का दोस्त पीरा राम भी था. पुलिस ने अफीम को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोधू राम ने प्रेमिका और दोस्त को भी 50-50 हजार रुपये देकर तस्करी में पार्टनर बना रखा था.
दिल्ली और जोधपुर जिले में सप्लाई करता है अफीम
पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की और मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो सामने आया कि ये लोग लंबे समय से ड्रग्स तस्करी से जुड़े हैं. गोधू राम अफीम मणिपुर से लाता है. उसे वह दिल्ली और राजस्थान के जोधपुर जिले में सप्लाई करता है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे मामले में पड़ताल में जुटी है. पकड़ी गई अफीम वे कहां सप्लाई की जानी थी इसका अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. स्पेशल सेल आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें