Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेग्नेंट वाइफ ने पानी मांगा तो भड़का पति, कुएं में दे दिया धक्का… 28 घंटे तक लटकी रही; कैसे बची जान?

राजस्थान में एक पति की क्रूरता से इलाके में सनसनी फैल गई. यहां पति ने अपनी 9 माह की गर्भवती पत्नी को कुएं में धक्का देकर मारने की कोशिश की. जनकारी के अनुसार, पत्नी के पानी मांगने पर पति ने उसे 60 फीट गहरे कुएं में धक्का दे दिया, लेकिन कहा जाता है न जाको राखे साइयां, मार सके न कोय. 28 घंटे तक कुएं में लटके रहने के बाद महिला की जान बच गई. जिसके बाद वह कुएं से बाहर आ गई.

ये पूरी घटना घटना पाली के मारवाड़ थाना क्षेत्र के बरसा गांव की है. यहां जगंल में 9 माह की गर्भवती पत्नी के पानी मांगने पर पति ने उसे कुएं में धक्का दे दिया. इतना ही नहीं पति ने कुएं में लड़कियां भी फेंक दी और फरार हो गया. महिला जब कुएं में गिर रही थी तो संयोग से उसका एक हाथ कुंए के गढ्ढे में फंस गया. इसी वजह से वो कुंए की दिवार के किनारे 28 घंटे तक लटकी रही.

Advertisement Box

रस्सी की मदद से महिला को निकाला गया बाहर

महिला खुद को बचने के लिए चिल्लती रही, लेकिन किसी के कानों तक उसकी पुकार नहीं पहुंची. बाद में वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे. उन्होंने महिला की आवाज सुनी तो मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद रस्सी की मदद से कुएं में फंसी हुई महिला को बाहर निकाला गया. इसी दौरान महिला बहुत डरी हुई थी और अच्छे से बात भी नहीं कर पा रही थी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का नाम कंचन हैं, वो 21 साल की है. वो बरसा गांव की निवासी है.

फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

प्राथमिक पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की दो बीवियां हैं. महिला ने बताया कि पति ने उसको धक्का क्यों दिया, इस बारे में वो कुछ नहीं जानती. पीड़िता ने बताया कि कुएं में धक्का मारने के बाद पति ने उसको कहा कि इस कुएं में वो रहे और दूसरे कुएं में दूसरी पत्नी रहेगी. पति ने कहा कि वो दोनों से आकर मिलता रहेगा. इधर फरार आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें